Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार चीनी मंसूबों के आगे घुटने टेक चुकी है:कांग्रेस

नई दिल्ली:भारत माता के वीर सपूत एवं परम वीर चक्र से सम्मानित, 1962 रेजांग-ला युद्ध के महानायक, मेजर शैतान सिंह के चुशूल, लद्दाख स्थित मेमोरियल को ध्वस्त किये जाने की ख़बर पर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने भारत सरकार की नाकामी पर सवाल उठाते हुए कड़ा प्रहार किया है।उन्होंने एक्स पर लिखा कि चीन पर “लाल ऑंख” तो ली मूँद।अपमानित की वीर जाँबाज़ों के बलिदान की हर बूँद !भारत माता के वीर सपूत एवं परम वीर चक्र से सम्मानित, 1962 रेजांग-ला युद्ध के महानायक, मेजर शैतान सिंह के चुशूल, लद्दाख स्थित मेमोरियल को 2021 में ध्वस्त किये जाने की ख़बर बेहद पीड़ादायक है।

 

 

उन्होंने सवाल किया कि ख़बरों के मुताबिक़, क्या ये इसलिए किया गया, क्योंकि चीन के साथ बातचीत के बाद से अब वो भारतीय क्षेत्र, बफ़र ज़ोन में आ गया है ? भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की एक वाक्य की टिप्पणी कुछ नहीं कहती।क्यों मोदी जी और शी जिंनपिग की 2014 से आजतक 20 मेल-मिलापों के बाद भी, भारत को देपसांग प्लेन, पैंगोंग त्सो, डेमचौक और गोगरा-हॉटस्प्रिंग क्षेत्र पर मई 2020 के पहले की अपने हिस्से की वस्तुस्थिति बरक़रार रखवाने में मोदी सरकार विफल रही है ?क्या ये सच नहीं है कि गलवान में सेना के 20 जवानों के प्राणों की आहुति के बाद मोदी जी ने चीन को क्लीन चिट थमा दी ?

 

उन्होंने कहा कि मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 13 कुमाऊं की C कंपनी द्वारा रेजांग ला की रक्षा के लिए 113 वीर जवानों का सर्वोच्च बलिदान देश का गौरव है। भाजपा ने उनके मेमोरियल को धराशायी कर देश को एक बार फ़िर अपने नक़ली देशभक्त होने का सबूत दिया है । दुखद है कि यह सरकार चीनी मंसूबों के आगे घुटने टेक चुकी है।

तेज प्रताप यादव की साली करिश्मा राय को RJD ने दिया परसा से टिकट

पैसे का लालच देकर निकाल लेते थे किडनी, डॉक्टर समेत 10 गिरफ्तार, हरियाणा के सोनीपत में बना रखा था ऑपरेशन थिएटर

Nationalist Bharat Bureau

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

किसानों के बन्द में पूरे बिहार ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

Nationalist Bharat Bureau

तारिक़ अनवर को कांग्रेस महासचिव बनाये जाने पर पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन ने बधाई दी

Nationalist Bharat Bureau

फेक न्यूज़ फैलाने पर दीपक चौरसिया को क़ानूनी नोटिस

अंचल पदाधिकारी पटना सदर ने गायघाट उत्तरी गली, स्लम बस्ती के मामले में किया जनसुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी, सीएम योगी, पवन सिंह समेत ये दिग्गज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, BJP ने जारी किया लिस्ट

कोर्ट की टिप्पणी के बाद जागी सरकार,शराब बंदी क़ानून को सख्त बनाने का इशारा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के 31 जिलों का जल स्वास्थ्य के लिए खतरा , किशनगंज सांसद ने मंत्रालय से माँगा समाधान का ब्योरा,मिला ये जवाब

Leave a Comment