Nationalist Bharat
विविध

बिहार सरस मेला का समापन

पटना:15 दिसंबर से जारी बिहार सरस मेला का शुक्रवार को समापन हो गया l समापन कार्यक्रम में श्री राहुल कुमार, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी , जीविका ने शिरकत की l समापन कार्यक्रम में अपने संबोधन में श्री राहुल कुमार ने कहा कि योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुँचाने की कवायद जीविका कर रही है l बिहार सरस मेला उसी की एक कड़ी है l उन्होंने कहा कि बिहार सरस मेला प्रतिवर्ष प्रगति की ओर अग्रसर है और उम्मीद है अगले वर्ष और बेहतर सरस मेला का आयोजन होगा l  इससे पूर्व मंच पर श्री राहुल कुमार को श्रीमती महुआ रॉय  चौधरी , कार्यक्रम समन्वयक , जीविका ने  पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया l अपने स्वागत संबोधन में श्रीमती महुआ रॉय चौधरी ने कहा कि प्रोत्साहन के लिए सभी अतिथियों एवं स्टॉल धारकों का सरस मेला में अभिन्दन है l समापन समारोह के अवसर पर बेहतर खरीद-बिक्री एवं साज-सज्जा करने वाली स्टॉल धारकों , आगंतुकों को विभिन्न योजनाओं से रूबरू एवं लाभान्वित कराने वाले विभाग एवं बैंको के साथ ही जीविका एवं इवेंट प्रबंधन टीम को सम्मानित किया गया l  सम्मानित होने वालों में श्यामला विश्वनाथन –केरला, अफरोज बेगम- बिहार , चरणजीत कौर-पंजाब, दीदी की रसोई – भोजपुर, असिना खातून-बिहार, जानकी जीविका महिला सिलाई उत्पादक समूह- बिहार, मरियम अख्तर –असम, कृष्णा देवी एवं खैरुन निशा –लेह-लद्दाख रही l महिला एवं बाल विकास निगम, स्वास्थ्य विभाग, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, पटना नगर निगम और इवेंट टीम पिरामिड फैबिकोंन को भी प्रसस्ति पत्र देकर श्री राहुल कुमार ने सम्मानित किया l इस दौरान मंच पर श्री राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जीविका , श्रीमती नजिस बानो – राज्य परियिजना पर्बंधक, जीविका एवं श्री सूर्यकांत, जीविका भी मौजूद रहे l अंत में मंचासीन अधिकारियों को जीविका दीदियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया l धन्यवाद ज्ञापन श्री समीर कुमार , राज्य परियोजना प्रबंधक, गैर कृषि, जीविका ने किया l मंच संचालन श्रीमति सोनी सिंह ने किया l

         बहरहाल ग्रामीण महिला उद्यमी एवं शिल्पकारों की और कुशल उद्यमी बनने की दास्ताँ  बिहार सरस मेला में प्रदर्शित हुई  l ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा ग्रामीण शिल्प एवं उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य बिहार सरस मेला 15 से 29 दिसंबर तक गाँधी मैदान, पटना में आयोजित हुई  l बिहार में सरस मेला का आयोजन एवं इसके प्रति आगंतुकों का आकर्षण निरंतर बढ़ता जा रहा है l15 दिनों में 16 करोड़ रुपये से अधिक के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद-बिक्री हुई है l अनुमानत: 11 लाख लोग आये l

          15 दिसंबर से आयोजित बिहार सरस मेला में बिहार के सभी 38 जिलों से लगभग 191 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जीविका दीदियाँ सूक्ष्म उद्यमी के तौर पर उपस्थित हुईं । अन्य 22 राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, केरला, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, पंजाब, आसाम, महाराष्ट्र, ओडिशा,मध्य प्रदेश, जम्मू काश्मीर, कर्नाटक, पॉन्डिचेरी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश,  एवं मणिपुर से स्वयं सहायता समूह से जुडी 66 महिला उद्यमी एवं 151 स्वरोजगारी अपने उत्पाद, व्यंजन एवं शिल्प को लेकर उपस्थित हुईं l विभिन्न विभागों, संस्थानों एवं बैंको के 50 स्टॉल से विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गई  l इसके साथ ही विभिन्न जिलों से उप विकास आयुक्त के माध्यम से आई महिला उद्यमी 50 स्टॉल पर भी हस्तशिल्प, कलाकृतियाँ एवं व्यंजनों की खरीद-बिक्री हुई  l

समापन की ओर अग्रसर बिहार सरस मेला,जम कर ख़रीदारी कर रहे हैं लोग

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

TMC सांसद नुसरत ने पार की हद, बिकिनी में शेयर की तस्वीरें

Nationalist Bharat Bureau

अवॉर्ड्स नाइट पर करण जौहर को इग्नोर कर वायरल हुए कार्तिक आर्यन

राहुल गांधी की नागरिकता मामला में दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

सरस मेला के प्रति लोग का बढ़ा आकर्षण,क्रेता और विक्रेताओं के बीच सेतु बना संवाद कार्यक्रम

Nationalist Bharat Bureau

वासुदेव बलवंत फड़के

23 प्रतिशत भारतीय युवा नहीं करना चाहते शादी,सर्वे में खुलासा,बेरोजगारी बनी वजह

Nationalist Bharat Bureau

यदि आपने ये किया है तो समझिये आपने एक अद्भुत…

शिवदीप लांडे का आईपीएस से इस्तीफा: पत्नी के जन्मदिन पर खोला राज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment