Nationalist Bharat
विविध

सरस मेला के माध्यम से बिहार की लोक संस्कृति ने भी नई अंगड़ाई ली

पटना:बिहार सरस मेला के माध्यम से बिहार की लोक संस्कृति ने भी नई अंगड़ाई ली है l सरस मेला परिसर में हस्तशिल्प को प्रोत्साहन के साथ ही बिहार के लोक गीत-लोक नृत्य एवं संस्कृति को भी उत्कृष्ट मंच मिला है l जहाँ से जट-जटीन, बिदेशिया, छउ, बारहमसिया और सोहर समेत कई लोक गीत एवं नृत्य को सम्मान एवं नया आयाम मिला है l इसके साथ ही युवा पीढ़ी भी अपनी सदियों पूरानी संस्कृति एवं परंपरा से परिचित हुई है l सरस मेला परिसर में हस्तशिल्प के साथ ही लोक गीत एवं संस्कृति के प्रति आगंतुकों का आकर्षण देखते ही बना l खरीददारी और व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने के बाद आगंतुक बतौर दर्शक अपनी लोक संस्कृति एवं परंपरा से रूबरू हुए और गीत-संगीत से सराबोर हुए l 13 दिनों में लगभग 13 करोड़ 77 लाख 19 हजार रुपये के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद – बिक्री हुई है l बिहार सरस मेला के आयोजन के 13 वे दिन 27 दिसंबर बुधवार को 1 करोड़ 29 लाख 47 हजार रुपये के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद-बिक्री हुई है ।

गुरुवार की शाम सरस मेला के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में जीविका से जुड़े अधिकारीयों एवं कर्मियों एवं उनके परिजनों ने गीत-संगीत का कार्यक्रम पेश किया l सुरीले एवं सधे अंदाज में गीत-संगीत की महफ़िल सजी l कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से “इतनी शक्ति हमें देना दाता गीत से हुई” तत्पश्चात “ कवन दिशा में लेके चला रे बटोहिया और तुम मुझे यूँ भुला ना पाओगे “समेत कई आकर्षक गीतों की प्रस्तुति हुई l गायकों में श्री विनोद कुमार , श्रीमती सौम्या, श्री मनीष कुमार , श्री अनिल कुमार, श्री विनोद कुमार तिवारी, सुश्री स्वास्तिका संस्कृति, सुश्री समृद्धि संस्कृति, श्री मिथिलेश कुमार , श्रीमती नाजिस बानो एवं मो. शाहिद रजा रहे l मंच संचालन श्रीमती नाज़िस बानो, राज्य परियोजना प्रबंधक, जीविका ने किया l सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती आशा , परियोजना प्रबंधक, जीविका रही l दोपहर में महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में प्रहरी नाट्य संस्था के कलाकारों ने बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा उन्मूलन के साथ ही अन्य सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की l

सेमिनार हॉल में जीविका दीदियों द्वारा संचालित महिला किसान उत्पादक कंपनी के निदेशक मंडल के बीच महिला किसान उत्पादकों की आय बढ़ाने और फसलों की सुरक्षा तथा बेहतर मुनाफा कमाने को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया l श्री देवेश कुमार, परियोजना प्रबंधक- मार्केटिंग एंड इनोवेशन, जीविका ने बेहतर उत्पादन एवं बिक्री का गुर निदेशक मंडल के सदस्यों को बताया l

15 दिसंबर 2023 से जारी बिहार सरस मेला का समापन 29 दिसंबर की शाम 5 बजे बिहार सरस मेला परिसर में होना है l समापन कार्यक्रम में श्री राहुल कुमार , मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जीविका की उपस्थिति रहेगी l

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

इंदिरा गांधी की जीवनी , हमारे साथ जानिए । .

मोहम्मद रफी का संगीत में योगदान अद्वितीय

Nationalist Bharat Bureau

मछली खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता 8 जनवरी को

दिल को छू ना सके वह ग्लू क्या है

Nationalist Bharat Bureau

महिला सशक्तिकरण की बानगी पेश कर रहा है बिहार सरस मेला

Nationalist Bharat Bureau

घरों की छतों पर कीजिये फल-फूल,सब्जी की खेती,सरकार देगी सब्सिडी

Nationalist Bharat Bureau

आपको कितने लोग पहचानते हैं ?

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल का कंस्ट्रक्शन साइट का वीडियो सोशियल मीडिया पे वायरल

Leave a Comment