Nationalist Bharat
विविध

मछली खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता 8 जनवरी को

पटना:बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ लि० (COFFED) के द्वारा मछली खाओ-ईनाम पाओ प्रतियोगिता, 2023 का आयोजन 08 जनवरी 2023 को संघ के सभागार, मीन भवन, तृतिय तल, पश्चिमी बोरिंग कैनाल रोड, पटना में किया किया गया है। इस अवसर पर आयोजन के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला जाएगा।इस अवसर पर मुख्य वक्ता ऋषिकेश कश्यप, प्रबंध निदेशक, COFFED -सह-प्रबंध निदेशक, FISHCOPFED, नई दिल्ली और प्रयाग सहनी,अध्यक्ष, COFFED पटना एवम कुमार शुभम, निदेशक, COFFED, पटना भाग लेंगे।

 

बताते चलें कि बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड (COFFED), पटना की ओर से मछली खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन राज्य/ प्रमंडल/ जिला स्तर पर करने का निर्णय फिश प्रमोशन योजनातर्गत लिया गया है। इसके अंतर्गत प्रतिभागी से निबंधन शुल्क के मद में ₹500 प्राप्त किया जाना है एवं इनाम जीतने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को ₹ 10,000/5,000/2,500/ ₹ का इनाम राशि का भुगतान किया जाएगा। साथ में ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हेतु राज्य सरकार के किसी मंत्री अथवा वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा किया जाना है। इच्छुक व्यक्ति बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड (COFFED), पटना के कार्यालय से संपर्क कर अपना आवेदन करा सकते हैं अथवा वेबसाइट से फार्म प्राप्त कर ऑनलाइन भुगतान करके मछली खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

पोस्टमॉस्टर साहब ड्यूटी के दौरान नशे में टुन्न, पोस्टऑफिस बना मधुशाला

Nationalist Bharat Bureau

सोनपुर मेले में धमाल मचा रहा अनंत सिंह का लाडला घोड़ा

Nationalist Bharat Bureau

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

सरस मेला का समापन समारोह, कुशल महिला उद्यमी सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

खानकाह बारगाह-ए-इश्क तकिया शरीफ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

Nationalist Bharat Bureau

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब के DGP के दिशा निर्देश पर मोगा पुलिस ने आज पुरे जिले मे चलाया ऑपरेशन ईगल-II

cradmin

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

संस्कृति, परम्परा, लोक कला, शिल्प, और देशी व्यंजन का दौर पुनर्जीवित कर रहा बिहार सरस मेला

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment