Nationalist Bharat
crime

दिल्ली से पटना फ्लाइट में तीन युवकों ने एयर होस्टेस से मारपीट कीं, दो गिरफ्तार, एक फरार

दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने एयर होस्टेस के साथ मारपीट की। क्रू मेंबर्स और फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों ने पायलट से इसकी शिकायत की तो पायलट ने जब इन युवकों को समझाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की और स्थिति मारपीट में बदल गई थी।

दो लोगों को गिरफ्तार किया गया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6383 में नशे में धुत तीन युवकों ने हंगामा कर दिया। जिसके बारे में पायलट ने फौरन पटना एयरपोर्ट को सूचना दी। सीआईएसएफ की टीम ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। विमान में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि तीन युवक शराब के नशे में विमान में सवार हुए।

शराब के नशे में धुत तीन युवकों का हंगामा

आरोप है कि इन युवकों ने नशे की हालत में एयर होस्टेस के साथ झगड़ा किया और मारपीट की। अन्य यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने तुरंत पायलट से शिकायत की। हालांकि नशे में धुत इन यात्रियों ने पायलट के साथे भी मारपीट की. पटना एयरपोर्ट थाने में शिकायत के बाद इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार लोगों में हाजीपुर निवासी रोहित कुमार और नीतीश कुमार शामिल हैं. बताया जा रहा है एयरपोर्ट थाने के एसएचओ ने जांच के बाद दोनों युवकों के शराब पीने की पुष्टि की। इस मामले में एक आरोपी फरार है, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Nationalist Bharat Bureau

NEET छात्रा मौत पर तेजस्वी का हमला, सरकार को बताया अमानवीय

सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को एक सप्ताह की गृह नगर यात्रा मंजूर की

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के मधेपुरा में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

सुपौल में गल्ला व्यवसायी को अपराधियों ने मारी चार गोलियाँ, इलाके में दहशत

Nationalist Bharat Bureau

NIA ने लाल किला कार बम धमाके में सातवां आरोपी पकड़ा

Nationalist Bharat Bureau

सिमडेगा में प्लंबर की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

बॉन्डी बीच पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार; कई लोगों की मौत की आशंका

Nationalist Bharat Bureau

नवादा में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, ग्राहकों के डेटा से करते थे ठगी

Nationalist Bharat Bureau

DST की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Nationalist Bharat Bureau