Nationalist Bharat
crime

NIA ने लाल किला कार बम धमाके में सातवां आरोपी पकड़ा

NIA अधिकारी दिल्ली लाल किला कार बम धमाका केस की जांच करते हुए, आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी

Delhi Red Fort Blast Case: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए कार बम धमाके में शामिल सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के धौज निवासी सोयब के रूप में हुई है। NIA के मुताबिक, उसने सुसाइड बॉम्बर डॉ. उमर नबी को धमाके से पहले लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान किया था। इस ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

इस मामले में NIA अब तक सात गिरफ्तारियां कर चुकी है। 20 नवंबर को एजेंसी ने चार “मुख्य आरोपियों” — डॉ. मुजम्मिल शकील गनई (पुलवामा), डॉ. अदील अहमद राथर (अनंतनाग), डॉ. शाहीन सईद (लखनऊ) और मुफ्ती इरफान अहमद वागे (शोपियां) को हिरासत में लिया था। इन सभी पर हमले की प्लानिंग, फाइनेंसिंग और तकनीकी सपोर्ट देने के गंभीर आरोप हैं। GMC अनंतनाग में एक लावारिस लॉकर से AK-47 मिलने के बाद कई अस्पतालों में जांच तेज कर दी गई थी

धमाके में शामिल मॉड्यूल का नेटवर्क बड़ा होने की आशंका है। NIA के अनुसार, आरोपी लॉजिस्टिक्स, एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन और आइडियोलॉजिकल सपोर्ट के जरिए पूरे हमले को अंजाम देने में शामिल थे। इससे पहले आमिर राशिद अली और जसीर बिलाल वानी को भी गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और मामले की जांच तेज है।दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में NIA की लगातार कार्रवाई, सातवां आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

भागलपुर साइबर पुलिस ने उजागर किया इंटरनेशनल जाल

जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, 9 बदमाशों ने किया टार्गेट किलिंग जैसा हमला

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर के बिष्णुपुर में पेट्रोल पंप पर बम फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस

बीजेपी के दिग्गज नेता पर चलेगा रेप का केस, सुप्रीम ने कहा, गलत नहीं तो बच जाओगे

cradmin

पटना में सुबह सुबह फायरिंग, भाईयों के झगड़े में चली गोलियां

पप्पू यादव की जमानत पर आज फैसला

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 14 नक्सलियों का सफाया

बिहार पुलिस ने एक पुराने मामलों में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार, चार अब भी फरार

टीचर ने इतना पीटा, बच्चे की आंख हुई खराब: होमवर्क नहीं किया था, मां बोली- आंख में 12 टांके आए

cradmin

Leave a Comment