Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

अपराधियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

नए साल के जश्न से पहले राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में साउथ-ईस्ट दिल्ली में ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ चलाया गया, जिसके तहत पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस अभियान में एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत कुल 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, निवारक कार्रवाई के तहत 504 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 116 बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्रॉपर्टी क्राइम में शामिल 10 अपराधी और 5 ऑटो लिफ्टर भी पकड़े गए। कुल मिलाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,306 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सामान भी जब्त किया। इसमें 21 देसी पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, 27 चाकू, 12,258 क्वार्टर अवैध शराब, 6.01 किलो गांजा और ₹2.30 लाख नकद शामिल हैं। साथ ही 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए। डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

‘मुस्लिम मेनिफेस्टो’के साथ जनता में जागरूकता लाएगी बिहार मुस्लिम महापंचायत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

Ramgarh Bypoll:पुल और रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध, कई गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार

Nationalist Bharat Bureau

चक्रवात ‘असना’: अरब सागर में 1976 के बाद अगस्त महीने में पहली बार आया चक्रवाती तूफान

दिल्ली एयरपोर्ट(IGI AIRPORT) में निकली 1095 पदों पर नौकरी की वैकेंसी; 25,000 रुपए तक मिलेगी सैलरी

Nationalist Bharat Bureau

BANGLADESH: ढाका में प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के आवास में लगाई आग

Coal Shortage India:देश मे बिजली संकट गहराया, 38 सालों में सबसे ज्यादा डिमांड,inside story

देश में हाहाकार,प्रधानमंत्री सूटबूट पहनकर विदेश भ्रमण करते रहते हैं: कांग्रेस

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर वार — “रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को जनता देगी जवाब”

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने थामा RJD का हाथ, बोले – बदलाव अब जरूरी है, बिहार के युवाओं को देना होगा नया रास्ता

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment