Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान होगी: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नगांव जिले में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थल बटाद्रवा के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, जिसे 227 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शाह ने गुवाहाटी में ‘शहीद स्मारक क्षेत्र’ जाकर असम आंदोलन के शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बोरदुरवा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि असम सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से एक लाख बीघा से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि श्रीमंत शंकरदेव ने ‘एक भारत’ का संदेश दिया था और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी विचार को आगे बढ़ा रहे हैं। शाह ने दावा किया कि राज्य में उग्रवादी संगठनों के साथ हुए शांति समझौतों की 92 प्रतिशत शर्तें पूरी की जा चुकी हैं, जिससे असम में स्थायी शांति स्थापित हुई है।

गृह मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा न सिर्फ असम, बल्कि पूरे देश में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने असम आंदोलन के शहीदों के लिए कुछ नहीं किया और आईएमडीटी एक्ट के जरिए घुसपैठ को बढ़ावा दिया। शाह ने भारत रत्न गोपीनाथ बोरदोलोई को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही असम और पूरा उत्तर-पूर्व भारत का अभिन्न हिस्सा बना रहा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की वापसी

पटना में पसमांदा मिलन समारोह: भाजपा का समावेश और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Bihar Teacher News:सक्षमता परीक्षा खत्म होने के बाद होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग

झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है, जिम्मेदारी नहीं निभा रहे सीएम हेमंत सोरेन- अमित शाह

cradmin

लालू राबड़ी के ठिकाने पर CBI के छापे,राजद बोली:सबको सावरकर की औलाद समझे हो का बे?

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरकार पर सख्त हुआ NHRC, अधिवक्ता की आंख फोड़ने के मामले में 25 हजार मुआवजे का आदेश

यूपी टीईटी परीक्षा रद्द, मई में हो सकता है नया आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

Nationalist Bharat Bureau

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे पटना

Nationalist Bharat Bureau

वित्त रहित शिक्षकों के लिए समिति गठित, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों का होगा कायाकल्प

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment