Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भारी विरोध, महिलाओं ने बिजली कर्मियों को झाड़ू से मारकर भगाया

BETTIAH: बेतिया: बिहार के कई इलाकों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का भारी विरोध हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर इतना आक्रोश है कि लोग मरने-मारने पर उतारू हो जा रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सामने आया है, जहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मियों को ग्रामीणों ने विरोध का सामना करना पड़ा। पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड के चौमुखा पंचायत के ननकार गांव में बिजली कर्मियों को स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू करते ही महिलाओं और ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और झाड़ू लेकर बिजली कर्मियों को गांव से भगा दिया। जब बिजली कर्मियों ने पोल पर चढ़कर पूरे गांव की बिजली काटने की कोशिश की, तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना रविवार की है, जब बिजली विभाग के कर्मचारी ननकार गांव में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद बिजली मिस्त्री ने गांव की बिजली काटने की धमकी दी और ट्रांसफार्मर की ओर बढ़ा। यह देखकर गांव के लोग भड़क उठे और महिलाएं झाड़ू, लाठी और डंडों के साथ मिस्त्री को घेरने लगीं। जब मिस्त्री ने बिजली काटी और पोल से नीचे उतरा, तो वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। महिलाओं का कहना है कि वे गांव में स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगने देंगी और बिजली कर्मी जबरदस्ती यह मीटर लगाने आए थे। मना करने पर उन्होंने गांव की बिजली काटने की कोशिश की, जिससे हंगामा हुआ।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज, कहा – “बिहार चुनाव में एक पैसा भी नहीं भेजा”

ज़कात की रकम से बना 10 बेड का ICU सरकार के हवाले

Nationalist Bharat Bureau

FRAS की वापसी और समान काम समान वेतन के लिए संविदा एएनएम का प्रदर्शन,जिलाधिकारी को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

गौतम अडानी को कड़ी टक्‍कर देने वाली दिग्‍गज कंपनी अल्‍ट्राटेक ने एक और कंपनी का अधिग्रहण कर लिया

Nationalist Bharat Bureau

बकाया 14 हजार,बिल भेजा 6 करोड़

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी जिले में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं,सभी तटबंध सुरक्षित,प्रशासन का दावा

पाकिस्तानी हवाई हमलों में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत पर बीसीसीआई ने जताया गहरा शोक, अफगान क्रिकेट बोर्ड के साथ एकजुटता व्यक्त की

Bihar News : दरभंगा में भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत; विरोध में हाईवे पर बवाल, मुआवजा की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Bank Privatisation: SBI के इलावा सभी सरकारी बैंकों के निजीकरण की सलाह

Leave a Comment