Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पटना विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन प्रक्रिया में दोहरा रवैय्या अपनाने का आरोप

पटना:पटना विश्वविद्यालय में स्नातक के छात्रों के लिए नामांकन में दोहरा रवैय्या अपनाने का आरोप लगाते हुए छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को विश्विद्यालय के कुलपति गिरीश कुमार चौधरी से मुलाकात की और ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया।इससे पहले छात्र संगठनों की पटना कॉलेज परिसर में हुई बैठक में ये बात निकलकर आयी कि विश्विद्यालय में नामांकन में CBSE के छात्रों को बिहार बोर्ड BSEB के छात्रों के मुकाबले वरियता दिया जा रहा है।छात्र संगठनों का कहना था कि यह जगजाहिर है कि CBSE के मुकाबले BSEB के छात्रों को कम अंक मिलता है।बैठक में कहा गया कि कल से शुरू होने वाले नामांकन में 4000 छात्रों की सूची जारी की गई है जिसमें लगभग 1000 छात्र बिहार बोर्ड के हैं बाकी CBSE के।छात्र संगठनों का आरोप है कि नामांकन के लिए विश्विद्यालय द्वारा जारी प्रथम वरीयता सूची में बिहार बोर्ड से 80% अंक पाने वाले छात्र का नाम तक बाहर है। इसके विरोध में आज सर्वदलीय बैठक के पश्चात पटना विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश कुमार चौधरी के समक्ष ज्ञापन देकर मांग किया गया कि बिहार बोर्ड के छात्रों को 50% आरक्षण दिया जाए तथा अविलंब नामांकन प्रक्रिया पर रोक लगाकर नयी प्रक्रिया अपनाते हुए बिहार बोर्ड के छात्रों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

पटना कॉलेज परिसर में बैठक करते छात्र

बंगाल में अयोध्या-स्टाइल राम मंदिर का प्रस्ताव, साल्ट लेक में लगे पोस्टर

Nationalist Bharat Bureau

पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान होगी: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन सरकार को नया वास-आवास कानून बनाना होगा:खेग्रामस

माघ मेला 2025: वाराणसी में सख्त ट्रैफिक डायवर्जन, पांच इलाकों में वाहन रोके जाएंगे

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Land Survey:जमीन सर्वे का काम अगस्त 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा

बीपीएससी अभ्यर्थियों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तेजस्वी चुप नहीं बैठेंगे:राजद

Nationalist Bharat Bureau

मस्कट में पीएम मोदी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

ब्रिटेन में चार्ल्स-कैमिला की ताजपोशी:80 मिनट चली रस्में,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने बस से निकले बिहार के काँग्रेसी

Nationalist Bharat Bureau

छात्र राजद पूर्वी चंपारण से मुस्लिम गायब,MY समीकरण पर सवाल

Leave a Comment