Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

39 लाख वाली बेवफ़ा पत्नी गिरफ़्तार

ये वही औरत है जो तीन हफ्ते पहले रातों-रात खेत बेचे जाने की रकम 39 लाख रुपए लेकर फरार हो गई थी। इस हरकत के बाद सदमे में आये पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ बिहटा थाने में मामला दर्ज कराया था,जांच के क्रम में पता चला है कि पत्नी फेसबुक के जरिए प्रेमी से बातचीत करती थी और उनका उससे संबंध भी था

पटना/रोहतास: राजधानी पटना के बिहटा से पति के 39 लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ फरार महिला को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दोनों को रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार प्रेमी की पहचान रोहतास के डिहरी निवासी संयोग कुमार एवं महिला बिहटा के कौड़िया निवासी बृज किशोर सिंह की पत्नी प्रभावती देवी के रूप में हुई है।इस घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि तकरीबन 1 माह पूर्व दिशा थाने में एक पति ने अपनी पत्नी पर 39 लाख रुपए लेकर फरार होने का मामला दर्ज कराया था।पुलिस ने आज उस बेवफा पत्नी एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।जांच के क्रम में पता चला है कि पत्नी फेसबुक के जरिए प्रेमी से बातचीत करती थी और उनका उससे संबंध भी था।पति बृजकिशोर सिंह के साथ पत्नी का तलाक का विवाद चल रहा था. लेकिन, किसी कारण से तलाक नहीं हुआ।अचानक वह अपने पति के खाते में पैसा आने के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्लान कर पहले पैसा निकाला और फिर फरार हो गए।गिरफ्तार पत्नी और उसके प्रेमी ने पूछताछ के दौरान काफी कुछ खुलासा किया है।ये वही औरत है जो तीन हफ्ते पहले रातों-रात खेत बेचे जाने की रकम 39 लाख रुपए लेकर फरार हो गई थी। इस हरकत के बाद सदमे में आये पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ बिहटा थाने में मामला दर्ज कराया था।सूत्रों के मुताबिक़ पैसे की भी जांच की जा रही है कि आखिरकार एक माह में कहां-कहां पैसा निकाला गया है। किस-किस को दिया गया है।इन सब के दरम्यान अब पति बृजकिशोर सिंह अपने पत्नी को वापस रखता है या नहीं ये भी देखने वाली बात है।दूसरी ओर ब्रजकिशोर सिंह का कहना है कि वह अपने रुपए वापस चाहता है।पत्नी अपने बच्चे के साथ प्रेमी के साथ रह सकती है।बताते चलें कि लगभग एक माह पूर्व में बिहटा थाना क्षेत्र के कौरिया गांव निवासी ब्रज किशोर सिंह ने थाना में अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था जिसमें बताया था कि उसकी पत्नी 39 लाख लेकर अपने एक बच्ची के साथ रातों रात भाग गई है। ब्रजकिशोर सिंह ने यह भी बताया था कि उसकी पत्नी हमेशा बोलती थी कि गांव की जमीन बेचकर शहर में जमीन लेंगे जिसके लिए मैंने गांव की जमीन बेचकर अपनी पत्नी के ही खाते में 39 लाख रुपये जमा किये थे जिसे लेकर वह फरार हो गयी थी।

BPSC का पेपर लीक,देखें वीडियो

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत, ED चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान से इनकार

Nationalist Bharat Bureau

जनता दरबार में 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश

RJD के बाद अब ओवैसी प्रत्याशी की गिरफ्तारी से सियासी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश में एक आठ साल के बच्चें की गोद में उसका मृत छोटा भाई , एंबुलेंस का इंतजार करता रहा परिवार

Nationalist Bharat Bureau

बीएमसी चुनाव: शुरुआती दो घंटों में 6.98 प्रतिशत वोटिंग

यूपी में OBC समाज की नियुक्तियों को लेकर NDA में घमासान

बिहार के 31 जिलों का जल स्वास्थ्य के लिए खतरा , किशनगंज सांसद ने मंत्रालय से माँगा समाधान का ब्योरा,मिला ये जवाब

मई,जून और जुलाई बिहार की राजनीति और नित्यानंद राय दोनों के लिए महत्वपूर्ण

Nationalist Bharat Bureau

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment