Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी में OBC समाज की नियुक्तियों को लेकर NDA में घमासान

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब एनडीए में ही भाजपा सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।अब यूपी में OBC समाज की नियुक्तियों को लेकर NDA में ही मचा घमासान मच गया है।केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी को लिखा पत्र लिख कर उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रदेश सरकार की साक्षात्कार वाली नियुक्तियों में ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है।अनुप्रिया पटेल की चिट्ठी से अब उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है. पहले ही ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की नाराजगी का सामना कर रही योगी सरकार पर भेदभाव के आरोपों का भी सामना कर रही है. अपनी चिट्ठी में अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी से कहा कि प्रदेश सरकार की साक्षात्कार वाली नियुक्तियों में ओबीसी , अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को यह कहकर नियुक्ति से रोक दिया जा रहा है कि वो योग्य नहीं हैं।

 

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि प्रदेश सरकार की साक्षात्कार वाली नियुक्तियों में ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को यह कहकर छाँट दिया जा रहा है कि वह योग्य नहीं हैं, और बाद में इस पद को अनारक्षित घोषित कर दिया जाता है।

 

अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ये भी अनुरोध किया है कि चाहे जितनी बार भी जरूरी हो नियुक्ति प्रक्रिया अपनानी पड़े, लेकिन हर हाल में ये सीटें उन्हीं वर्गों से भरी जाएं जिनके लिए ये रिज़र्व हो, ना कि इसे योग्य नहीं है बताकर, अनरिजर्व्ड कर दिया जाए।

इंदौर दूषित पानी त्रासदी: 13 लोगों की मौत, मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

पश्चिम बंगाल में गरीबों से ‘लूटा गया’ और ED द्वारा कुर्क किया गया धन उन्हें वापस मिलेगा: पीएम मोदी

Maharashtra Election: बीजेपी महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आऱोप

Nationalist Bharat Bureau

UP में बांग्लादेशी–रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई

लोगों ने मोदी और नीतीश कुमार के कार्यों में विश्वास जताया है:नित्यानंद राय

Nationalist Bharat Bureau

नए साल में आनलाइन फरियाद सुनेगी बिहार पुलिस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कैबिनेट बैठक: 22 अहम फैसलों पर मुहर, मोकामा को मिला विशेष तोहफा

मालदा रैली में पीएम मोदी का दावा, भारतीय रेल बन रही आत्मनिर्भर

Nationalist Bharat Bureau

बच्चों के जीवन में नई रोशनी और ऊर्जा भरने की कोशिश में जुटा है बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग:डॉ. अमरदीप

Nationalist Bharat Bureau

राजनाथ सिंह का संकल्प: लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में तेज़ी से बढ़ेगा विकास अभियान

Leave a Comment