Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

KVS Admission 2022-23: केंद्रीय विद्यालय ने कक्षा 1 के लिए रीवाइज्ड शेड्यूल जारी।यहां है पूरी जानकारी

नई दिल्ली:अपने बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कराने के इच्छुक गार्जियन के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एक और मौका दिया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से नए सत्र में नामांकन हेतु रिवाइज शेड्यूल जारी किया गया है। ऐसे गार्जियन जो अपने बच्चे का प्रथम कक्षा में नामांकन करना कराने के इच्छुक हैं वह केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जहां एक और एडमिशन के लिए पहले से बने नियम में संशोधन किया है वही सांसद और कलेक्टर को मिलने वाले कोठे को खत्म कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 में नामांकन के लिए न्यूनतम आयु सीमा में भी परिवर्तन किया है। नए सत्र में कक्षा 1 में नामांकन हेतु न्यूनतम उम्र 5 साल से बढ़ाकर 6 साल कर दिया गया है। न्यूनतम आयु की गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी।
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार पहली प्रोविजनल  या रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की लिस्ट 6 मई 2022 को जारी होगी। प्रोविजनल सिलेक्ट लिस्ट प्राथमिकता के आधार पर बिना आरक्षित बच्चों की लिस्ट 6 से 17 मई तक आ जाएगी।
KVS केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश हेतु उम्र
संशोधित शेड्यूल के अनुसार केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक से लेकर दस तक की कक्षा में नामांकन हेतु आयु सीमा का निर्धारण किया गया है। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए उस विशेष शैक्षणिक वर्ष के 31 मार्च तक नामांकन लेने वाले बच्चे की उम्र कम से कम 6 साल होनी चाहिए। नामांकन लेने वाले की उम्र 31 मार्च को 8 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि क्लास 11 में नामांकन के लिए उम्र का प्रतिबंध उन छात्रों के लिए नहीं है जो इस वर्ष प्रवेश लेना चाहते हैं जिस वर्ष उन्होंने क्लास 10वीं की परीक्षा पास की है। इसी प्रकार क्लास 12वीं के लिए प्रवेश के लिए कोई आई सीमा नहीं है बस शर्त यह है कि 12वीं पास करने वाले छात्र ने निरंतर अध्ययन किया हो। उनके सेशन में कोई गड़बड़ी ना हो।


KVS केंद्रीय विद्यालय में सांसद कोटा समाप्त
आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में यह फैसला लिया है कि नए सत्र में नामांकन हेतु सांसदों का कोटा पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। साथ ही साथ पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम के तहत कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को केंद्रीय विद्यालय कि किसी भी कक्षा में मुफ्त में दाखिला मिल सकेगा।

नई गाइडलाइंस की महत्वपूर्ण बातें

1.दसवीं ने नया एडमिशन लेने वाले छात्रों के नौंवी में कम से कम 55 प्रतिशत अंक आने जरूरी हैं. यही नियम 12वीं में एडमिशन के लिए 11वीं के अंकों पर लागू होगा.
2.दूसरी से आठवीं कक्षा तक एडमिशन के लिए कोई टेस्ट नहीं देना होगा. नौंवी में दाखिले के लिए टेस्ट होगा और मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी.
3.कुल 100 नंबर के पेपर में हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, सोशल साइंस और साइंस विषयों से 20-20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे. स्पोर्ट्स, एनसीसी, स्काउड आदि को 6 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

Maharashtra: अमरावती में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बैग की जांच

Nationalist Bharat Bureau

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

रश्मि देसाई के ब्लैक ऐंड व्हाइट फोटोशूट ने इंटरनेट पर मचा डाली धूम, फैन्स ने बताया ‘काला जादू’

Nationalist Bharat Bureau

फडणवीस-शिंदे बैठक के बाद महायुति में सुलह, मुंबई-ठाणे समेत सभी निगम चुनाव साथ लड़ेंगे

महिलाओं को न्याय देने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार विफल,जरूरी कदम उठाए: सरवत जहां फातिमा

Nationalist Bharat Bureau

Nehru Memorial Museum का नाम बदलने पर प्रियंका गांधी ने कहा:नेहरू की विरासत को आप कभी मिटा नहीं सकते

Nationalist Bharat Bureau

BPSC फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है,BPSC के पास फ्री हैंड है:डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को राहत, बोले नेता– राजनीतिक प्रतिशोध की कहानी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बड़ा हादसा: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे तीन किशोर ट्रेन की चपेट में, दो की मौत, एक गंभीर

Nationalist Bharat Bureau

सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को एक सप्ताह की गृह नगर यात्रा मंजूर की

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment