Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

महिला विकास निगम की अध्यक्ष हरजोत कौर को पद से हटाने के लिए महिला संगठनों का प्रदर्शन

पटना:महिला विकास निगम के अध्यक्ष हरजोत कौर को पद से हटाने की मांग पर आज महिला संगठनों ने बुद्ध स्मृति पार्क के सामने प्रदर्शन किया. महिला एवं बाल विकास निगम और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘सशक्त बेटी समृद्ध बिहार’ नामक कार्यशाला में हरजोत कौर के बयान के विरोध में और उन्हें पद से हटाने की मांग पर यह प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.

 

कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि हरजोत कौर ने जो बयान दिया है वह घोर आपत्तिजनक है और इसका चौतरफा विरोध होने पर उन्होंने खेद प्रकट के लिए जो बयान दिया है वह भी बेमानी है. क्योंकि एक प्रशासनिक अधिकारी अगर लड़कियों द्वारा स्कूल में शौचालय और सेनेटरी पैड की मांग का मजाक उड़ाए तो यह महिलाओं और खास तौर पर गरीब बच्चियों के लिए अपमानजनक है और यह एक प्रशासनिक अधिकारी की मर्यादा के खिलाफ है. सरकार एक तरफ लड़कियों के लिए बड़ी बात करती है और उनकी अधिकारी भाजपा-आरएसएस नेता की भाषा बोलते हुए लड़कियों को पाकिस्तान जाने की सलाह दे रही हैं. इसलिए वक्ताओं ने हरजोत कौर को निगम के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की.

 

 

कार्यक्रम में ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, शशि यादव, अनीता सिन्हा, बिहार महिला समाज की अध्यक्ष सुशीला सहाय, रिंकू, शालू सिन्हा, कोरस की रुनझुन और समता राय घरेलू कामगार यूनियन की असरीता, बाल अधिकार संगठन की छात्रा, आइसा के अनिमेष चन्दन, अभिषेक कुमार , एएआईएसएफ के पुष्पेन्द्र शुक्ला,अक्षय कुमार, रमा चटर्जी,वीणा, रीता वर्णवाल, अनुराधा समेत कई लोगों ने संबोधित किया

तेजस्वी प्रसाद यादव का केंद्र की मोदी सरकार पर हमला,उठाए कई सवाल

पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर बोले पीएम मोदी, कहा– शांति का रास्ता सिर्फ कूटनीति

Nationalist Bharat Bureau

श्रीलंका में इमरजेंसी का एलान

सरकारी विज्ञापनों में धन के दुरुपयोग पर हाई कोर्ट की फटकार

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

भाषण में विदेशी घुसपैठिए सहीत अन्य अमर्यादित शब्दों के प्रयोग को संज्ञान में लेने की मांग

कफ सिरप कांड में ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बढ़ा अंदरूनी घमासान गुटबाजी पर सख्ती के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

टोल टैक्स की दरों में भारी बढ़ोतरी तुरंत वापिस ले सरकार: सुरजेवाला

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच और राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नेताओं की हिना शहाब से मुलाकात

Leave a Comment