Nationalist Bharat
विविध

पोस्टमॉस्टर साहब ड्यूटी के दौरान नशे में टुन्न, पोस्टऑफिस बना मधुशाला

लखनऊ:अलीगढ के पोस्ट ऑफीस का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पोस्ट मास्टर ड्यूटी के दौरान पोस्ट ऑफिस में बैठकर जाम छलकाते नजर आ रहे हैं।  वायरल हो रहा वीडियो चंदौस थाना इलाके के कस्बा चंदौस स्थित पोस्ट ऑफिस का बताया जा रहा है। 15 सेकंड के इस वीडियो में पोस्ट मास्टर शराब के घूँट भरने के  साथ साथ ऑफिस का काम करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर जब अधिकारीयों से पुछा गया तो विभाग का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक इस पोस्ट मास्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसा भी बताया जा रहा है की ये उसका रोज का काम है पोस्ट मास्टर अक्सर रोजाना ऑफिस में शराब पीता है और उसे ऐसा करने से कोई रोकता भी नहीं है। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं हो पायी है कि यह वीडियो पोस्ट ऑफिस में ही काम करने वाले किसी कर्मचारी ने बनाया है या फिर पोस्ट ऑफिस में जाने वाले किसी आम आदमी ने इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है।

एक झटके में सब कुछ प्राइवेट हो जाये वो ज्यादा अच्छा है

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

सत्ता में आते ही राहत:बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार के खिलाफ लगे आरोप खारिज

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

हल्द्वानी मामला:सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतिम राहत दिया जाना संवेदनशीलता और उदारता का परिचायक

Nationalist Bharat Bureau

किस्मत की लकीरें खींची नहीं जाती

लकड़ी वाली तख्ती

सेब-संतरे पर क्‍यों लगे होते हैं स्‍टीकर

Leave a Comment