Nationalist Bharat
खेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (JDU) के कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर मारपीट हुई।

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद जदयू कोटे के दो मंत्रियों और विधायकों के सामने ही दो गुटों के समर्थकों में तीखी बहस के बाद झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए और लात-घूंसे चलने लगे। मंच पर बैठे मंत्री और विधायक तमाशा देखते रहे और स्थिति को संभालने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद जदयू जिलाध्यक्ष के समर्थकों और एक अन्य नेता के समर्थकों के बीच हुआ। जिलाध्यक्ष के बेटे और दूसरे गुट के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद कुछ जदयू नेता स्थिति को शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन कार्यकर्ता किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।

इस घटना से कार्यकर्ता सम्मेलन की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए हैं और पार्टी के भीतर गुटबाजी का मामला उजागर हो गया है।

नीतीश कुमार ने लालू का प्रस्ताव ठुकराया?

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट: रोकथाम इलाज से बेहतर

Nationalist Bharat Bureau

गूगल मैप्स के लोकेशन ने दिया धोखा, रात भर घने जंगल में फंसा रहा बिहार का परिवार

नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन: बिहार में खेल क्रांति की नई शुरुआत

मुजफ्फरपुर की एरम ज़मां को मिथिला यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री मिली,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

पीएम आवास योजना में बिहार के 8 लाख लाभुकों की किस्तें रुकीं, राज्य सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

यूपी में समाजवादी पार्टी से बातचीत जारी, भाजपा के खिलाफ व्यापक गठबंधन की उम्मीद:दीपंकर भट्टाचार्य

पंजाब में फेस मास्क जरुरी, करेंगे कोविड कंट्रोल रूम स्थापित

Nationalist Bharat Bureau

सुशील मोदी को त्वरित इलाज की ज़रूरत:राजद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment