Nationalist Bharat
crimeदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

छात्रा की मौत के बाद गर्ल्स हॉस्टल को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

पटना। राजधानी पटना में हॉस्टल में रहकर नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने प्रदेशभर में संचालित गर्ल्स हॉस्टल और लॉज के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, ताकि छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल मिल सके।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है और सरकार इस दिशा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। नई गाइडलाइन के तहत राज्य के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। हर थाना क्षेत्र में मौजूद हॉस्टलों का पूरा विवरण संबंधित थाने में रखा जाएगा, जिसकी निगरानी महिला हेल्प डेस्क करेगी, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।

गाइडलाइन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में 24 घंटे महिला वार्डन की नियुक्ति जरूरी होगी। साथ ही वार्डन, गार्ड, रसोइया और सफाईकर्मी सहित सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्य गेट, गलियारों, डायनिंग एरिया और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, 30 दिनों तक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, पर्याप्त रोशनी, मजबूत दरवाजे-ताले और खिड़कियों में लोहे की जाली लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि इन उपायों से छात्राओं को अधिक सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

 

तेजस्वी यादव के आरोप से मतदाता सूची घोटाले में चुनाव आयोग और बीजेपी की साजिश बेनकाब

BMC चुनाव पर संजय राउत का आरोप: हजारों वोटरों के नाम लिस्ट से गायब

विभिन्न राज्यों से आये हज़ारों स्कीम वर्कर्स का संसद के समक्ष प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

जमुई पहुंची बिहार प्रदेश कांग्रेस की उच्चस्तरीय जांच कमेटी, प्रशासन से पीड़िता को सुरक्षा एवंदोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Nationalist Bharat Bureau

कार्य में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

प्रांजल सिंह का प्लूरल्स पार्टी से इस्तीफा, पार्टी जॉइन करने के चौथे साल पर लिया फैसला

Nationalist Bharat Bureau

राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन अविलंब करे बिहार सरकार:बबलू प्रकाश

Nationalist Bharat Bureau

कोलकाता में बीएलओ का उग्र विरोध प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

‘भारत जोड़ो यात्रा’ : BJP के गढ़ में राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ

Nationalist Bharat Bureau

पश्चिमी क्षेत्र में संवेदनशील संस्थानों तथा उद्योगों की सुरक्षा पुख्ता करना जरूरी: शाह

Leave a Comment