Nationalist Bharat
crimeदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस मर्डर समेत 28 कांडों का आरोपी प्रिंस का एनकाउंटर

हाजीपुर। एसटीएफ और वैशाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दिग्घी ओवरब्रिज के पास हुई मुठभेड़ में दो लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार मारा गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 32 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान प्रिंस का एक साथी भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब सात मिनट तक चली इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि सोना लूट गैंग का सरगना प्रिंस सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी इलाके के हनुमान नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में छिपा हुआ है। इसके बाद सादे लिबास में पहुंची एसटीएफ और वैशाली पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। जैसे ही घर का दरवाजा खटखटाया गया, अंदर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव का निवासी प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार सोना लूट गिरोह का सरगना और कुख्यात शूटर था। उसके खिलाफ लूट और हत्या समेत 36 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह 2 सितंबर 2024 को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल से न्यायिक हिरासत के दौरान फरार हो गया था। प्रिंस और उसके गिरोह ने बिहार सहित राजस्थान, ओडिशा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। आरा और पूर्णिया के तनिष्क शो-रूम लूट कांड समेत देश के अलग-अलग शहरों में करोड़ों रुपये के सोने की लूट में उसकी तलाश पुलिस को थी।

विश्वविद्यालयों की लेट-लतीफी से युवाओं में आक्रोश; उच्च शिक्षा की स्थिति सुधारने सड़कों पर उतरेंगे युवा

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, नूपुर शर्मा से अहंकार की बू आती है, पूरे देश से माफी मांगे

आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं: चंपई सोरेन

Nationalist Bharat Bureau

President of india election 2022:यशवंत सिन्हा को मिला आम आदमी पार्टी का साथ

आशा कार्यकर्त्ताओं की 17 फरवरी से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, गिनाए विकास के लक्ष्य

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये भेजे गए

52 की उम्र में दूसरी शादी पर मलाइका अरोड़ा का बड़ा बयान

किम जोंग उन ने एक बार फिर किया अजीबो गरीब दावा, कहा एलियन ने फैलाया है कोरोना वायरस

इमरान खान अदियाला जेल में स्वस्थ, जेल प्रशासन ने अफवाहों को किया खारिज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment