Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में कांग्रेस समीक्षा बैठक में बवाल, दो उम्मीदवार आमने-सामने

कांग्रेस की दिल्ली समीक्षा बैठक में हंगामा करते हुए दो उम्मीदवार

दिल्ली में बिहार कांग्रेस की समीक्षा बैठक गुरुवार को तब विवादों में घिर गई जब दो हारे हुए प्रत्याशियों के बीच तीखी बहस हाथापाई और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गई। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के कारणों पर चर्चा के लिए 61 उम्मीदवारों को इंदिरा भवन बुलाया गया था, जहां राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समूहों में प्रत्याशियों से फीडबैक ले रहे थे। लेकिन अचानक बैठक उस वक्त जंग के अखाड़े में बदल गई जब इंजीनियर संजीव सिंह और जितेंद्र यादव “बाहरी उम्मीदवारों” को टिकट देने के मुद्दे पर भिड़ गए। आरोप है कि दोनों ने एक-दूसरे को बिहार में देख लेने और गोली मारने तक की धमकी दी।

स्थिति बेकाबू होते देख सांसद तारिक अनवर ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी में विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बैठक शुरू होने से पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिस पर शीर्ष नेतृत्व ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।

इधर, विवाद बढ़ने पर इंजीनियर संजीव सिंह ने सोशल मीडिया वीडियो जारी कर सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें गलत तरीके से बदनाम किया जा रहा है और बैठक में किसी तरह की धमकी देने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है। अधिकतर प्रत्याशियों ने कांग्रेस की हार के लिए महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट, टिकट बंटवारे में देरी और महिला मतदाताओं के बीच नीतीश सरकार की आर्थिक योजनाओं को जिम्मेदार बताया।

खेसारी लाल यादव के बंगले पर चल सकता है बुलडोजर, नगर निगम ने भेजा नोटिस — बिहार चुनाव के बीच बढ़ी परेशानी

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की अपील की

BJP के लिए COVID वहीं है, जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है : राहुल गांधी

Nationalist Bharat Bureau

राजद महिला प्रकोष्ठ का महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में आक्रोश मार्च 21 जनवरी को

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया लखनदेई नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने की योजना का निरीक्षण

गया स्टेशन से 50 हजार का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर बाबा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

31 जुलाई से पंजाब में खत्म होंगे स्टाम्प पेपर,ई पेपर जरिए होगा काम

Nationalist Bharat Bureau

दलितों के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा,स्कॉलरशिप देगी AAP सरकार

Nationalist Bharat Bureau

परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाइयों की बौछार

Leave a Comment