Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बिहार में 17 अप्रैल 2026 से जनगणना

पटना। जनगणना 2027 को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्यभर में जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया 45 दिनों की अवधि में पूरी होगी और इसे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग द्वारा संचालित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से जनगणना शुरू करने की योजना बनाई है। इस जनगणना में हर परिवार की स्थिति और घर की सुविधाओं की जानकारी के साथ-साथ जातिगत आंकड़े (Caste Census) शामिल किए जा सकते हैं, जो बिहार सहित पूरे देश में लागू होगा। इसे 2025-2030 के “विकसित बिहार” रोडमैप और सात निश्चय-3 के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जनगणना का पहला चरण स्व-गणना के रूप में 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण घर-घर सर्वेक्षण और मकान सूचीकरण का होगा, जो 2 मई से 31 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान राज्य के हर घर तक पहुंचकर जनगणना से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी।

 

विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि पूरी जनगणना प्रक्रिया जनगणना अधिनियम 1948 के तहत कराई जाएगी और इसमें जुटाई जाने वाली सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रहेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जनगणना का कार्य पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध हो सकें।

 

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवन्त सिन्हा ने वोटरों को लिखी चिठ्ठी,अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

मोहम्मद जफर हसन ऑल इंडिया ओलमा बोर्ड बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित

Nationalist Bharat Bureau

एसआईआर प्रक्रिया सही, पर तय समयसीमा बढ़ना जरूरी—मायावती

Nationalist Bharat Bureau

इशरत ख़ातून को मिली बिहार काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश महासचिव की ज़िम्मेदारी

राष्ट्रपति मुर्मु ने दादी प्रकाशमणि की स्मृति में डाक टिकट जारी किया

इंडिगो संकट जारी: सोमवार को 350+ फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

Jharkhand assembly election 2024:RJD का JMM और कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति

मणिपुर: बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण कम से कम एक की मौत, कई लापता

दी केरेला स्टोरी बेनकाब:मुस्लिम दंपत्ति ने गोद ली हिंदू लड़की की पूरे रीति-रिवाज के साथ कराई शादी

Leave a Comment