Nationalist Bharat
राजनीति

लोकसभा 2024 : बसपा का फोकस अपने काडर वोटों के साथ, पसमांदा और अति पिछडो पर

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कुछ दिन पहले अपने जन्मदिन पर यह एलान किया था कि पार्टी अब अगले चुनाव खुद के दम पर ही लड़ेगी। इस योजना पर अमल करते हुए बसपा के थिंक टैंक का सोचना है के यदि पार्टी तीन मोर्चों पर फोकस कर ले 2024 लोकसभा की राह मुश्किल नहीं रहेगी ।इसके लिए पार्टी द्वारा सभी कोआर्डिनेटरों को उनकी जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी। विधानसभा चुनाव में जब बसपा का काडर वोटर उससे अलग हुआ तो पार्टी सिर्फ एक सीट के जीत पर रह गई। अब बसपा अपना काडर वोट मजबूत करना चाहती है। मायावती चाहती है की वर्ग जाने कि बसपा कमजोर नहीं है। यदि बसपा का ये वर्ग अपनी पूरी ताकत से साथ पार्टी के साथ आया तो 2024 लोकसभा में पार्टी का परिदृश्य बदल जाएगा।

पार्टी का अगला लक्ष्य पसमांदा मुस्लिमों को पार्टी के हक़ में करना है। राज्य में लगभग 18 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं। जिनमे ख़ास तौर पर ऐसी 11 सीटें  हैं जहां मुस्लिम निर्णायक हैं। इन सीटों में भी 70 प्रतिशत से ज्यादा संख्या पसमांदा मुस्लिमों जो की पिछड़ी जाति है। और यह पहले भी बसपा  के साथ रहे हैं। हाल फिलहाल इनका रुझान भारतीय जनता पार्टी की तरफ है जो बसपा के लिए चिंता का विषय है। बसपा थिंक टैंक का ऐसा सोचना है की विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ जाकर इन्होने अंजाम देख लिया अब अगर यही वोट बैंक बसपा के पास आ जाए तो तस्वीर बदल सकती है। बहुजन समाज पार्टी अपना  सबसे बड़ा दांव प्रदेश के पिछड़ा वर्ग पर लगाने जा रही है। राज्य में 50 प्रतिशत से ज्यादा पिछड़ा वर्ग है यह संख्या किसी भी चुनाव का नतीजा तय करती है। वर्ष 2014 और  2019 के लोकसभा चुनावों में भी ऐसा ही देखा गया। अगर 2007 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी ने अति पिछड़ों पर दांव लगाकर सत्ता प्राप्त की थी।

बिहार पर बढ़ा निवेशकों का विश्वास ,अडानी समूह सहित सैंकड़ों कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्री

Nationalist Bharat Bureau

ब्रांडिंग और राजनीतिक मार्केटिंग को लेकर झूठ का सहारा

आजमगढ़ में CM योगी ने एसआईआर अभियान पर दी सख्त हिदायत

Nationalist Bharat Bureau

2025 के आगाज के साथ बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव की आहट,खरमास ख़त्म होने का इंतजार

बिहार में 17 अप्रैल 2026 से जनगणना

कॉन्ग्रेस का ट्वीट,PM मोदी को बताया देश बर्बाद करने वाला,भाजपा का पलटवार

Nationalist Bharat Bureau

संसद शीतकालीन सत्र से पहले राजनीतिक हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, गिनाए विकास के लक्ष्य

Nationalist Bharat Bureau

भाकपा माले ने मनाया धिक्कार दिवस

कांग्रेस का आरोप – बीजेपी के दबाव में चल रही नीतीश सरकार

Nationalist Bharat Bureau