Nationalist Bharat
राजनीति

दीपक प्रकाश ने संभाला पदभार, विकास व लोकतंत्र को मजबूत करने का वादा

Dipak Prakash taking charge as Bihar Panchayati Raj Minister news image

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल दीपक प्रकाश ने शनिवार को पंचायती राज विभाग के मंत्री का पदभार ग्रहण किया। पद संभालते ही उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में पंचायती राज की महत्वपूर्ण भूमिका है, और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विश्वास मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बिहार की पंचायती व्यवस्था और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। रालोमो को NDA सरकार में एक मंत्री पद मिला है, जिसके बाद परिवारवाद को लेकर विपक्ष व राजनीतिक हलकों में सवाल उठे। इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनका निर्णय परिवारवाद नहीं, बल्कि पार्टी को बचाने की मजबूरी है। पूर्व में पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा और अब ऐसे निर्णय जरूरी थे ताकि पार्टी फिर शून्य पर न पहुंच जाए। उन्होंने इसे “ज़हर पीने जैसा कठिन निर्णय” बताया।

रालोमो से फिलहाल चार विधायक जीते हैं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा सांसद हैं, उनकी पत्नी विधायक हैं और अब दीपक प्रकाश मंत्रिपद पर पहुँच गए हैं। पार्टी का कहना है कि यह कदम संगठन को मजबूत करने और भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

लोकतंत्र के महापर्व पर पश्चिम की उदासीनता

कांग्रेस ने PM मोदी का AI वीडियो शेयर किया, BJP का तीखा हमला

समाज शक्ति पार्टी नेताओं की तेज प्रताप यादव के साथ बैठक

बीपीएससी और कोचिंग माफिया की भूमिका की जांच सीबीआई या सिटिंग जज से करायी जाय: शक्ति सिंह यादव

तीन महीने का बिजली बिल माफ करे बिहार सरकार

Nationalist Bharat Bureau

प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से मिले किशनगंज विधायक इज़हारुल हुसैन

Nationalist Bharat Bureau

लगातार परीक्षा लीक होने के कारण अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय:एजाज अहमद

भाकपा माले ने मनाया धिक्कार दिवस

बांदा की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भारी खामियां उजागर

Nationalist Bharat Bureau

उपलब्धियों से भरा रहा डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह का दो साल का कार्यकाल: कांग्रेस

Leave a Comment