Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

नीतीश कैबिनेट के दो नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, बताया पहली प्राथमिकता क्या होगी

Bihar ministers Ashok Choudhary and Deepak Prakash taking charge of their respective departments in Nitish Kumar cabinet.

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेताओं में शामिल अशोक चौधरी ने आज आधिकारिक रूप से ग्रामीण कार्य विभाग का पदभार संभाल लिया। वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश, जो न तो एमएलए हैं और न ही एमएलसी, ने भी पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी लेते हुए अपना कामकाज शुरू कर दिया है। दोनों मंत्रियों ने विभाग संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।

ग्रामीण कार्य विभाग संभालने के बाद अशोक चौधरी ने कहा कि यह विभाग सीधे जनता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सड़कों के निर्माण और रखरखाव को समयबद्ध तरीके से पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय मिलने पर सम्राट चौधरी की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सोच-समझकर उन्हें यह जिम्मेदारी दी है और वह अपराध नियंत्रण में मजबूती से काम करेंगे।

उधर, पंचायती राज मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत व्यवस्था भारतीय लोकतंत्र की नींव है। प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उन्हें यह अवसर मिला है और वे पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनका फोकस जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त करने पर रहेगा।

महागठबंधन की सरकार बनी तो 2 नहीं, बिहार को मिलेंगे 3 डिप्टी सीएम — पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा

नीतीश कुमार ने गिनाईं 2005 के बाद की उपलब्धियां

बांकीपुर में विकास का नया अध्याय: नितिन नवीन बोले – अगले 5 साल होंगे स्वर्णिम, व्यापारियों और जनता को दिया बड़ा भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

लोकतंत्र के महापर्व में खान सर का संदेश — मुद्दों पर करें मतदान, भावनाओं पर नहीं

बिहार चुनाव से पहले आज पटना में पीएम मोदी का रोड शो, 10 स्वागत प्वाइंट पर बरसेगा फूलों का सैलाब

Nationalist Bharat Bureau

खगड़िया में बोले भाजपा सांसद रवि किशन – “गोली मार दो, लेकिन हजारों रवि किशन पैदा होंगे”

Nationalist Bharat Bureau

विकास के नाम पर नीतीश कुमार को मिला जनता का आशीर्वाद -मधुरेंदु पांडेय

Nationalist Bharat Bureau

मनोज तिवारी ने NDA प्रत्याशी महाबली सिंह के लिए मांगा वोट, बोले – ज्योति सिंह को विपक्ष ने साजिश के तहत मैदान में उतारा

Nationalist Bharat Bureau

जमुई में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर-शराब और कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

‘जय अनंत तय अनंत’ – छोटे सरकार की गिरफ्तारी के बाद भूमिहारों में एकजुटता, बोले समर्थक: अब मोकामा लड़ेगा चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment