Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

पटना हाईकोर्ट में दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने पर होगी सुनवाई, राजद और RLJP प्रत्याशी ने दी चुनौती

पटना हाईकोर्ट में राजद और RLJP प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने पर सुनवाई होगी

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ा एक अहम मामला अब पटना हाईकोर्ट पहुंच गया है। मोहनिया से राजद उम्मीदवार श्वेता सुमन और घोसी से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह के नामांकन रद्द होने के खिलाफ याचिकाएं दायर की गई हैं। दोनों याचिकाओं पर 1 नवंबर 2025 को सुनवाई होगी। अधिवक्ता अवनीश कुमार ने इन याचिकाओं को दायर करते हुए कोर्ट से शीघ्र सुनवाई की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, RLJP उम्मीदवार राकेश कुमार सिंह का नामांकन इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि उन्होंने नामांकन पत्र के आपराधिक इतिहास वाले कॉलम में टिक नहीं लगाया था। वहीं, राजद की उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन उनके जाति प्रमाणपत्र में तकनीकी गलती के कारण खारिज कर दिया गया। दोनों उम्मीदवारों ने निर्वाचन पदाधिकारी पर कानून की अनदेखी का आरोप लगाया है।

मामले की सुनवाई जस्टिस अभिषेक ए. रेड्डी की बेंच में होगी। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि उनके नामांकन रद्द करने का फैसला अवैध और मनमाना है, जिसे निरस्त किया जाए। अब देखना दिलचस्प होगा कि पटना हाईकोर्ट इस विवाद पर क्या रुख अपनाता है, क्योंकि इसका असर इन दोनों विधानसभा सीटों के चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है।

गया में इमरान प्रतापगढ़ी का दावा—‘बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, नीतीश कुमार हो रहे हैं रिटायर’

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का उड़ान भरा चुनावी खटोला — सहनी, आईपी गुप्ता और मुस्लिम नेताओं संग शुरू हुआ तूफानी प्रचार अभियान

खगड़िया में तेजस्वी यादव की रैली रद्द — अमित शाह की सभा के बीच नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति, बोले “तानाशाही कर रही केंद्र सरकार”

बिहार में 60% से ज्यादा वोटिंग का मतलब क्या हमेशा सत्ता परिवर्तन? लालू यादव और नीतीश कुमार के लिए क्या कहता है इतिहास

वक्फ बिल विवाद: विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को बताया असंसदीय और संविधान विरोधी

Bihar Election 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें, नीतीश के 16 मंत्री मैदान में, तेजस्वी-तेजप्रताप की साख दांव पर

Bihar Police News: 6 IPS अधिकारी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लेंगे मिड करियर ट्रेनिंग

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, तेजस्वी ने पेश किया ‘नए बिहार’ का रोडमैप

नाथनगर में चिराग पासवान की जनसभा, बोले – फिर बनेगी NDA सरकार, मिथुन कुमार को जिताएं

Nationalist Bharat Bureau

मोतीहारी में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बड़ी लापरवाही, बिना सत्यापन के रिपोर्टिंग पर कार्रवाई की अनुशंसा

Leave a Comment