Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

: बिहार के 1258 बूथों पर सिर्फ शाम 5 बजे तक ही मतदान, चुनाव आयोग ने जारी की नई अधिसूचना

बिहार के 1258 बूथों पर सिर्फ शाम 5 बजे तक ही मतदान, चुनाव आयोग ने जारी की नई अधिसूचना

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) को लेकर चुनाव आयोग ने मतदान समय से जुड़ी नई अधिसूचना जारी की है। आयोग ने बताया कि राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 1258 बूथों पर वोटिंग केवल सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जबकि बाकी बूथों पर मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय से पहले मतदान केंद्र पहुंचें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पहले चरण में सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधानसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक ही वोटिंग होगी। वहीं, सूर्यगढ़ा के 56 बूथों पर भी यही नियम लागू रहेगा। दूसरे चरण में चैनपुर, रजौली (सु), गोविंदपुर, सिकंदरा (सु), जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान का समय शाम 5 बजे तक सीमित रहेगा। आयोग ने कहा है कि सुरक्षा और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा कई विशेष बूथों पर भी मतदान समय सीमित किया गया है। इनमें कटोरिया (सु) के 121, बेलहर के 140, चेनारी (सु) के 62, गोह के 25, नवीनगर के 26, कुटुंबा (सु) के 169, औरंगाबाद के 57, रफीगंज के 125, गुरुआ के 12, शेरघाटी के 48, इमामगंज के 361, बाराचट्टी (सु) के 36 और बोधगया के 20 बूथ शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बूथ की जानकारी पहले से जांच लें और लोकतंत्र के इस महापर्व में समय से वोट डालें।

दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

छठ पर्व के बाद नीतीश कुमार का चुनावी दौरा: आज मुजफ्फरपुर के गायघाट में करेंगे जनसभा, जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगी जाएगी समर्थन

पहले चरण से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 सीटों पर घटा वोटिंग समय, जानिए पूरी जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

बेलागंज में मंत्री अशोक चौधरी बोले – मनोरमा देवी ने 11 महीनों में किया जबरदस्त विकास, दोबारा मौका देने की अपील

बिहार में EVM पर सियासी बवाल, स्ट्रांग रूम में CCTV बंद मिलने से राजद ने उठाए सवाल

बड़हरा चुनाव में निर्दलीय रणविजय की एंट्री से बढ़ा रोमांच, पूर्व एमएलसी के समर्थन से बना नया समीकरण

सीवान में फिर लौटी ‘शहाबु’ की परछाई, ओसामा शहाब के मैदान में उतरते ही गरमाई सियासत

मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, अनंत सिंह और सूरजभान के नेटवर्क की जांच तेज

पीएम मोदी के रोड शो से दूर रहे नीतीश कुमार, जदयू ने बताई चौंकाने वाली वजह — पहले से तय था पूरा प्लान

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: “राहुल और तेजस्वी लालू जी की छत्रछाया में हैं, अपने दम पर राजनीति करके दिखाएं

Leave a Comment