Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

स पर सवार होकर पहुंचे मतदाता, भगवानपुर में केदार यादव का अनोखा अंदाज़ वायरल

Kedar Yadav rides a buffalo to cast his vote in Bhagwanpur, Vaishali during Bihar Election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान वैशाली जिले से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। यहां भगवानपुर के रहने वाले केदार प्रसाद यादव ने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया — वे भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे। उनके इस अंदाज़ ने मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

हाथ में लाठी और नीचे भैंस — केदार यादव का यह नज़ारा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “गाड़ियां बंद थीं, इसलिए अपनी पुरानी और भरोसेमंद सवारी भैंस से ही निकल पड़ा। लोकतंत्र का महापर्व है, चाहे पैदल जाओ या भैंस पर, लेकिन वोट ज़रूर करो।” बताया जाता है कि मतदान केंद्र उनके घर से करीब 2 किलोमीटर दूर था और उन्होंने पूरी दूरी भैंस पर तय की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, केदार यादव लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं और अक्सर जब भी लालू इस मार्ग से गुजरते हैं, उनके सम्मान में काफ़िला रुकता है। इस बार उन्होंने वीआईपी वाहनों की जगह भैंस को चुना। उनका यह अंदाज़ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लोकतांत्रिक जोश की मिसाल बता रहे हैं।

तेजस्वी यादव के क्षेत्र में वोटरों की जुगाड़ नाव से यात्रा, बोले– “पुल नहीं, सड़क नहीं, पर वोट ज़रूर देंगे”

सीमांचल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का ताबड़तोड़ प्रचार, कहा – नीतीश के नेतृत्व में फिर बनेगी एनडीए सरकार

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला — पालीगंज और मोकामा में नहीं बनेंगे महिला (पिंक) बूथ, जानिए क्यों लिया गया ये निर्णय

चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता राजद में शामिल

मनोज तिवारी पर भड़के मुकेश सहनी, बोले – BJP के नेताओं का 56 नहीं, 112 इंच का जुबान है

पहले चरण में बंपर वोटिंग से खुश हुए सीएम नीतीश, कहा— “बिहार अब सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा”

खगड़िया में बोले भाजपा सांसद रवि किशन – “गोली मार दो, लेकिन हजारों रवि किशन पैदा होंगे”

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने गिनाईं 2005 के बाद की उपलब्धियां

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

Bihar Election 2025: लालू के दोनों बेटे आमने-सामने, महुआ और राघोपुर में टकराव

Leave a Comment