Nationalist Bharat
Bihar Election 2025crime

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार देर रात छठ पूजा के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पंडारक थाना क्षेत्र के कोंदी पंचायत में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच अचानक गोलियां चलने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान नंदन सिंह और अमित कुमार के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ एएसपी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया और संदिग्धों की तलाश जारी है। फायरिंग की इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मोकामा में दो बाहुबलियों के बीच हाईप्रोफाइल सियासी जंग चल रही है। जदयू ने अनंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राजद ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतारा है। मोकामा को बाहुबलियों का गढ़ माना जाता है, जहां अनंत बनाम सूरजभान की यह टक्कर चुनावी चर्चा का बड़ा केंद्र बन चुकी है।

Bihar Chunav 2025: छोटे दल बने ‘किंगमेकर’, मल्लाह वोट पर महागठबंधन की नजर, एनडीए ने भी कसी कमर

PM मोदी का समस्तीपुर में बड़ा हमला: ‘जंगल राज की बात अगले 100 साल तक जारी रहेगी’, नीतीश के साथ एनडीए की जीत का किया दावा

Bihar Election 2025: सर्वे में तेजस्वी यादव बने जनता के पसंदीदा मुख्यमंत्री, एनडीए को बहुमत की बढ़त का अनुमान

Nationalist Bharat Bureau

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

JDU ने चार पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले बागियों पर बड़ा एक्शन

तेजस्वी यादव ने खोला चुनावी पिटारा: पंचायत प्रतिनिधि, पीडीएस डीलर और आम नागरिक के लिए बड़ी घोषणाएँ

पटना में फिर एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर घायल

बगहा में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये को बताया ‘राजनीतिक घूस’

नाथनगर में चिराग पासवान की जनसभा, बोले – फिर बनेगी NDA सरकार, मिथुन कुमार को जिताएं

Nationalist Bharat Bureau

गोवा नाइटक्लब आग: मूल मालिक का दावा—20 साल से लड़ रहा था अवैध कब्जे के खिलाफ

Leave a Comment