Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म, कोचिंग संचालक को 20 साल की कैद

नवादा जिले की पॉक्सो अदालत ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कोचिंग संचालक को दोषी ठहराते हुए 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर छात्रा को डराया और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया था।

पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मनीष द्विवेदी ने मेसकौर थाना क्षेत्र के थानु बिगहा निवासी विपिन कुमार यादव उर्फ विपिन कुमार को दोषी करार दिया। विशेष लोक अभियोजक भोला पासवान के अनुसार, आरोपी नवादा शहर के नवीन नगर इलाके में बायोलॉजी की कोचिंग चलाता था, जहां पीड़िता पढ़ने आती थी। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो भी बना लिया।

अदालत ने गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने पीड़िता को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की भी अनुशंसा की है। यह घटना जून 2022 की बताई गई है, जिसकी शिकायत पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज कराई थी।

राज्य में प्रस्वीकृत 2459 मदरसों को सशर्त मिलेगा अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

आज रात 4.5 घंटे बंद रहेगा दिल्ली PRS सिस्टम

Nationalist Bharat Bureau

लोगों ने मोदी और नीतीश कुमार के कार्यों में विश्वास जताया है:नित्यानंद राय

Nationalist Bharat Bureau

गुंडे चला रहे हैं बिहार में सरकार:तेजस्वी यादव का प्रहार

पुतिन के करीबी की संपत्तियों का प्रबंधन: अमेरिकी कंपनी पर 71 लाख डॉलर जुर्माना

Nationalist Bharat Bureau

जीयर निवासी रजनीश सिंह की हत्या पर बिहार जन जन पार्टी अध्यक्षा बिफरी,न्याय के लिए समाज से आगे आने की अपील

CA का फाइनल रिजल्ट जारी, देश को मिले 11500 नए CA, हैरंब व ऋषभ बने टॉपर

Nationalist Bharat Bureau

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी गंगा राम हस्पताल में चल रहा इलाज

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले आए सामने

Nationalist Bharat Bureau

देश में सर्वाधिक 29 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी बिहार में,महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment