Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अरावली क्षेत्र में नए खनन पट्टों पर केंद्र की सख्त रोक

अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने सभी संबंधित राज्यों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि गुजरात से लेकर दिल्ली तक फैले पूरे अरावली क्षेत्र में अब खनन के लिए किसी भी नए पट्टे (लीज) की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह फैसला अरावली से जुड़े लंबे समय से चल रहे पर्यावरणीय विवादों के बीच लिया गया है।

केंद्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, अरावली क्षेत्र को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील मानते हुए यहां खनन गतिविधियों पर और सख्ती बरती जाएगी। सरकार का कहना है कि अरावली पर्वतमाला भूजल संरक्षण, जलवायु संतुलन और जैव विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके प्राकृतिक स्वरूप से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

इन निर्देशों के बाद अब संबंधित राज्य सरकारें अरावली रेंज में खनन के लिए कोई नई लीज जारी नहीं कर सकेंगी। केंद्र का मानना है कि यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए अरावली को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। हालांकि, इस फैसले का असर खनन उद्योग और राज्यों की राजस्व व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

Winter session of Bihar Legislature: शीतकालीन सत्र को लेकर स्पीकर ने की तैयारियों की समीक्षा

Nationalist Bharat Bureau

पटना की सड़कों पर काँग्रेस का संग्राम,राहुल सोनिया को फंसाने का आरोप

श्रद्धा कपूर के भाई को मिली जमानत रेव पार्टी में ड्रग्स लेने पर हुए थे ग्रिफ्तार

AP EAPCET Result 2023 Out: ईएएमसीईटी का रिजल्ट जारी हुआ

सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन का पोता बड़ा होकर दिखता है हैंडसम हंक, लेटेस्ट लुक देख कर पहचानना हुआ मुश्किल अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम 1998 में आई थी.

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand assembly election 2024:RJD का JMM और कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

गिरिराज सिंह की की पदयात्रा दंगा – फसाद के लिए : दीपंकर भट्टाचार्य

Nationalist Bharat Bureau

अग्निशमन विभाग कर्मी चन्दन कुमार ने जागरूकता अभियान चलाया

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा में सटोगे तो आरक्षण से कटोगे:राजद

Leave a Comment