Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

Devendra Fadnavis New CM of Maharashtra:

Devendra Fadnavis New CM of Maharashtra:चर्चाओं और अटकलों के लंबे दौर के बाद आखिरकार देवेंद्र फडणवीस का नाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए फाइनल हो गया है। बुधवार को हुई भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया, और यह संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार को उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह दिलचस्प है कि 2019 विधानसभा चुनावों में फडणवीस ने कहा था, “मैं समंदर हूं, मैं वापस लौटकर आऊंगा”, जो अब सच साबित हो रहा है।

Devendra Fadnavis New CM of Maharashtra:चंद्रकांत पाटिल ने सबसे पहले फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद सुधीर मुनगंटीवार, पंकजा मुंडे और अन्य विधायकों ने भी उनका समर्थन किया। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि भाजपा इस बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाएगी, और सोमवार को उन्होंने इसे सार्वजनिक रूप से कहा था। राकांपा प्रमुख अजित पवार ने भी सीएम पद भाजपा के पास जाने की बात कही थी, जबकि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने इस बात की पुष्टि की थी कि फडणवीस के नाम का ऐलान जल्द ही होने वाला है।

Devendra Fadnavis New CM of Maharashtra:शिवसेना के टूटने के बाद जून-जुलाई 2022 में भाजपा ने एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, और शिंदे को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। हालांकि, 2024 विधानसभा चुनावों में महायुति की ऐतिहासिक जीत के बाद शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं भी थीं। फडणवीस और शिंदे के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन शिंदे ने हमेशा यह कहा था कि वह मोदी और शाह द्वारा लिए गए फैसले का समर्थन करेंगे।

Devendra Fadnavis New CM of Maharashtra:अब, फडणवीस का 2019 में किया गया बयान “मैं वापस आऊंगा” पूरी तरह से सही साबित हो रहा है। 23 नवंबर को घोषित हुए विधानसभा चुनावों में महायुति ने राज्य की 288 सीटों में से 230 सीटें जीतीं, जिसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिलीं।

Land For Jobs Scam: CBI की पूछताछ राबड़ी देवी से पूछताछ,सियासत गर्म,विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर

बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी संग अख्तरुल ईमान की मीटिंग,बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा

Nationalist Bharat Bureau

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

नीतीश सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए रथ रवाना

Nationalist Bharat Bureau

संविधान अपनाए जानेे की 75 वीं वर्षगांठ पर माले का संविधान बचाओ मार्च

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

बिहार चुनाव 2025: सीटों पर खींचतान तेज, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

CBSE Board 12th Result 2023 OUT: घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, 87.33% हुए पास, लडकियों ने मारी बाजी,यहां करें चेक

12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की गूंज,डीजे की धून पर डांस, मस्ती और धमाल

Nationalist Bharat Bureau

Lulu Mall:लूलू मॉल ने बयान जारी करके बताया,हमारे 80 प्रतिशत कर्मचारी हिंदू

Leave a Comment