Nationalist Bharat
खेल समाचारब्रेकिंग न्यूज़

₹25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन एशेज टेस्ट में शून्य पर आउट

Cameron Green out for duck in Ashes Test after ₹25.20 crore IPL 2026 auction bid

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में बुरी तरह नाकाम रहे। एडिलेड में खेले जा रहे मुकाबले में ग्रीन महज दो गेंद खेलकर शून्य पर आउट हो गए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उन्हें ब्राइडन कार्स के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। हाल ही में आईपीएल 2026 ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये में बिके ग्रीन से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत निराशाजनक रही।

जोफ्रा आर्चर की तेज और सटीक गेंदबाजी के सामने कैमरन ग्रीन टिक नहीं सके। ड्राइव खेलने की कोशिश में उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया, जिसे कार्स ने लपक लिया। इस विकेट के साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम पर दबाव और बढ़ा दिया। आर्चर ने इस पारी में अब तक तीन अहम विकेट लेकर मेहमान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन शुरुआती झटकों से टीम दबाव में आ गई। 94 रन पर चार विकेट गिरने के बाद उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी ने पारी को संभाला। कैमरन ग्रीन के शून्य पर आउट होने की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में एक पारी से किसी खिलाड़ी को आंकना सही नहीं होगा और ग्रीन के पास दूसरी पारी में खुद को साबित करने का पूरा मौका है।

इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू,सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर प्रदेश @2047”: जनता की राय से बदलेगा यूपी का भविष्य, अब तक मिले 42 लाख से अधिक सुझाव

पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने बनाई हिंद सेना पार्टी

पटना मेट्रो का नया दौर, जनवरी तक पांच स्टेशनों पर शुरू होगी मेट्रो सेवा

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी आजाद गांधी ने दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

सिडनी बॉन्डी बीच हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े, शूटर की पहचान नवीद अकरम के रूप में

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र में सियासी संकट: क्या सरकार बचा पाएंगे उद्धव ठाकरे ?

हिंदू PM बयान पर ओवैसी का तीखा तंज, सियासत गरम

रईस फिल्म मामले में हाई कोर्ट ने शाहरुख खान, गौरी खान, फरहान अख्तर को दी राहत

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

Leave a Comment