Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल, पीएम मोदी को बताया देश का गौरव

गांधी नगर:पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल समेत कई और सीनियर नेता मौजूद थे। भाजपा में शामिल होने के बाद हार्दिक पटेल ने कहा कि वह अब राष्ट्रहित और प्रदेश हित के साथ अपने राजनीतिक सफर की नई शुरुआत करेंगे। हार्दिक पटेल के साथ पाटीदार आंदोलन में उनके साथी रहे कई और नेता भी भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात से सीएम भूपेंद्र पटेल भी वहां नहीं थे।

करने जा रहा हूं नए अध्याय का प्रारंभ
बता दें कि आज सुबह ही उन्होंने ट्वीट किया था, ‘राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा।’ हार्दिक पटेल तीन सालों तक कांग्रेस में रहे थे, लेकिन खुद की उपेक्षा किए जाने और युवाओं को आगे न बढ़ाने का आरोप लगाते हुए 18 मई को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

पिछले महीने पार्टी छोड़ी थी कांग्रेस पार्टी
बता दें कि हार्दिक पटेल ने पिछले ही महीने कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। उनको गुजरात प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन हार्दिक का आरोप था कि उनको काम की आजादी और अधिकार नहीं थे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के काम के तरीके पर कई बार सवाल खड़े किये थे।आपको बता दें कि बीजेपी पार्टी ज्वाइन करने से पहले हार्दिक पटेल ने आज दुर्गा पूजा की, वह गऊ पूजा करने भी गए थे। उन्होंने आज ही स्वामीनारायण गुरु मंदिर में भी पूजा की।

Jharkhand Election Results :JMM की बल्ले-बल्ले,आदिवासियों ने BJP को एक बार फिर नकारा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार :वैशाली में बड़ा हादसा, एक दर्जन लोगों को ट्रक ने रौंदा,छह बच्चों समेत आठ मौत

Nationalist Bharat Bureau

आरटीई की पिछले 4 सत्रों की लंबित राशि निर्गत करने की मांग

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

बैंको के राष्ट्रीयकरण के दिन पर राहुल गाँधी का इशारों इशारों में मोदी सरकार पर हमला,बैंकों को ‘बेचे जाने’ संबंधी विधेयक का विरोध करेगी काँग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सरकार पर बोला हमला, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराज़गी

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के आवेदन की तारीख बढ़ाई जाए:कुणाल सिकंद

Nationalist Bharat Bureau

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे पीएम मोदी, गुजरात दौरे की तैयारी तेज

बिहार में खुलेंगे 8000 कौशल विकास केंद्र, 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण के साथ इंटर्नशिप

Leave a Comment