Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

इमारत ए शरिया पहुंचे लालू यादव,कहा:4 जून को बनेगी इंडिया की सरकार

पटना:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी बेटियों की जीत के लिए कोई भी कोर कसर बाकी रखना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि एक तरफ जहां अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए उन्होंने सारण में कैंप किया वहीं अब बड़ी बेटी डॉक्टर निशा भारती को पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीत दिलाने के लिए भी मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मंगलवार को मुसलमान की बड़ी संस्था इमारत ए शरिया के फुलवारी शरीफ स्थित हेड क्वार्टर पहुंचे जहां उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया और लोगों से मीसा भारती के पक्ष में मतदान करने की अपील की।लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को फुलवारी शरीफ में इमारत-ए-शरिया, खानकाह मुजिबिया में जाकर लोगों से मुलाकात भी की।उनके साथ अब्दुल बारी सिद्दीकी भी थे।

 

इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की सरकार बनेगी।चार जून को रिजल्ट आना है लेकिन उससे पहले यह दावा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कर दिया है।उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर कहा कि मोदी गए अब. बिहार सहित पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर है. आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि हम जनता के बीच हाजिरी देने जा रहे हैं। लालू यादव मंगलवार (28 मई) को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इस बयान से एक बार फिर सियासत तेज होने की उम्मीद है।

 

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

CM भजनलाल शर्मा को PM मोदी और अमित शाह की जन्मदिन की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra: अबू आजमी-सलमान अजहरी की मुलाकात पर बवाल

Nationalist Bharat Bureau

संसद शीतकालीन सत्र से पहले राजनीतिक हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

Nationalist Bharat Bureau

क्लीन स्वीप पर भारत की नजर, श्रीलंका को सांत्वना जीत की तलाश

Nationalist Bharat Bureau

क्या होगा नीतीश सरकार का,कुछ देर बाद चलेगा पता

Nationalist Bharat Bureau

पटना में अवैध तरीके से सड़क–नाला निर्माण पर ग्रामीणों ने रोका काम

Nationalist Bharat Bureau

रईस फिल्म मामले में हाई कोर्ट ने शाहरुख खान, गौरी खान, फरहान अख्तर को दी राहत

राज कुंद्रा के खिलाफ नई चार्जशीट:होटलों में अश्लील फिल्में शूट करने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment