Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

शीतलहर का असर: कक्षा 8 तक स्कूल बंद, समय बदला

बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद करने और समय में बदलाव का आदेश जारी किया गया है। पटना, छपरा, दरभंगा, शिवहर, बक्सर, शेखपुरा, सीवान और जहानाबाद सहित कई जिलों में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। पटना के जिलाधिकारी ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक 26 दिसंबर 2025 तक छुट्टी घोषित की है।

डीएम के आदेश के अनुसार, कक्षा 9 से ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल सीमित समय में संचालित होंगे। इन कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही होगी। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि इस दौरान बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए। लखीसराय जिले में कक्षा आठ तक के स्कूलों को 4 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

अन्य जिलों में भी इसी तरह के निर्देश लागू किए गए हैं। सारण (छपरा) में 24 दिसंबर तक स्कूल बंद हैं, जबकि दरभंगा में 23 दिसंबर तक कक्षा 8 तक छुट्टी रहेगी। गोपालगंज जिले में 22 से 24 दिसंबर तक सभी सरकारी-निजी स्कूल, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने स्कूलों से ऑनलाइन या वैकल्पिक माध्यमों से पढ़ाई जारी रखने को कहा है, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।

 

दिल्ली: 19 जनवरी से शहर बढ़ सकता है पारा, जाने यह मौसम का हाल 

cradmin

Uniform Civil Code:समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी?जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के विचार आमंत्रित

अरवल में गिरीराज सिंह का हमला – “महागठबंधन बिना दूल्हे की बारात, तेजस्वी बनना चाहते हैं हथुआ महाराज”

Nationalist Bharat Bureau

गरीबों,वंचितों,शोषितों को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं मुस्लिम युवा:आदिल अब्बास एडवोकेट

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये भेजे गए

नीतीश कुमार ने लालू का प्रस्ताव ठुकराया?

तेजस्वी यादव ने लिखा विपक्षी दलों को पत्र, मतदाता सूची संशोधन अभियान के खिलाफ एकजुट होने की अपील

सीएम नीतीश का इशारों इशारों में विजय सिन्हा को जवाब

रबी बुआई में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहॅुमुखी विकास और देश की सीमायें हैं सुरक्षित:-अमित शाह

Leave a Comment