Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज के सांसद डॉक्टर जावेद आजाद का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

पटना:बाढ़ की विभीषिका झेल रहे सीमांचल के किशनगंज जिला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं और उसके निराकरण के लिए प्रतिबद्ध क्षेत्र के कांग्रेस सांसद डॉ० मो० जावेद आज़ाद ने शनिवार को अपने क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा किया और बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की । क्षेत्र भ्रमण के दौरान ठाकुरगंज एवं दिघलबैंक प्रखण्डों में बाढ़ प्रभावित एवं कटावग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान सांसद डॉक्टर आजाद ने क्षेत्र में विभिन्न नदियों के जलस्तर में हुई व्यापक वृद्धि के कारण आम जनमानस को हुई समस्याओं को जानने की कोशिश की । इस दौरान सांसद डॉक्टर आजाद ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर निष्पादन के लिए जोर दिया।इस दौरान आठगछिया, तेलीभिट्ठा,डुमरिया, ताराबाड़ी,आज़ाद बस्ती, भोलमारा, फूलगाछी, कठारो के नदी कटाव का निरीक्षण एवं ग्रामीणों की शिकायतों को सुना।

अधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए सांसद डॉक्टर आज़ाद

बताते चलें कि सीमांचल के कई जिलों में इन दिनों बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश और नेपाल के द्वारा पानी छोड़े जाने से उत्तर बिहार की कई जिलों के साथ सीमांचल के किशनगंज कटिहार पूर्णिया अररिया सुपौल इत्यादि जिलों में भी लोग बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे है। ऐसी स्थिति में जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन बाढ़ पीड़ितों के लिए जख्मों पर मरहम जैसा काम करेगी।

दिल्ली में 2022 में डेंगू के 4,469 मामले दर्ज किए गए; 9 की मौत: एमसीडी

cradmin

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व:राहुल गांधी से किए वादे से क्यों पलटे लालू प्रसाद,प्रेशर पॉलिटिक्स तो….

Nationalist Bharat Bureau

CA का फाइनल रिजल्ट जारी, देश को मिले 11500 नए CA, हैरंब व ऋषभ बने टॉपर

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार की स्पीड से विपक्ष परेशान

Nationalist Bharat Bureau

BPSC का पेपर लीक,देखें वीडियो

कचरा शुल्क के विरोध में एक जुट हुई पटना की जनता, सड़क पर किया प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव के बंगले पर पहुंची पुलिस,चेतन आनंद क्या पाला बदलेंगे

Nationalist Bharat Bureau

केरल में SIR के तहत 24 लाख मतदाताओं के नाम हटे

Nationalist Bharat Bureau

सुपौल में पैनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment