Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जिनके राज में दंगे और नरसंहार हुए , वे दंगों पर मुँह न खोलवाएँ :सम्राट चौधरी

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद के 15 साल के राज में न केवल यहां साम्प्रदायिक दंगे हुए, बल्कि जातीय दंगे और नरसंहारों की आग में भी बिहार जलता रहा। वे राजनीतिक कारणों से दंगाइयों के किसी न किसी वर्ग को संरक्षण भी देते रहे । श्री चौधरी ने कहा कि लालू राज में सीतामढ़ी का वह भीषण दंगा आज भी लोग नहीं भूले हैं, जिसमें सैंकड़ों लोग घायल हुए और सम्पत्ति का भारी नुकसान हुआ था। 1992 में वहां दो समुदायों के बीच हिंसा भड़की और 65 लोग मारे गए थे। लालू प्रसाद दंगा क्यों नहीं रोक पाए? राबड़ी देवी के शासनकाल में बिहारशरीफ भी दंगों की आग में जला था। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब तक एनडीए की सरकार है, साम्प्रदायिकता, अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति कायम रहेगी। राज्य सरकार दंगाइयों पर कड़ी नजर रखती है। इसकी चिंता लालू प्रसाद न करें।

श्री चौधरी ने कहा कि जिन लोगों ने भागलपुर दंगा, सीवान के आतंक शहाबुद्दीन को संरक्षण दिया, वे किस मुँह से दंगों को लेकर बयान दे रहे हैं?उन्होंने कहा कि राजद की जमीन खिसक गई है। वे लोकसभा में केवल 4 सीट जीत पाए,इसलिए लालू परिवार अल्पसंख्यकों को भाजपा का भय दिखा कर वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रहे हैं।

चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार,Jio ने ग्राहकों को दिया जोरदार झटका, महंगे किए टैरिफ प्लान

अल्मोड़ा बस हादसा खाई में गिरी बस, 7 यात्रियों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

ममता बनर्जी INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार!

मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में अव्यवस्था उजागर, सिविल सर्जन के छापे से मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

ऐक्टू के नेतृत्व में बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ का गठन

वंदे भारत स्लीपर टिकट रद्द करने पर कितना पैसा मिलेगा वापस? जानिए पूरा नियम

Nationalist Bharat Bureau

अब इन अभिनेताओं की आयी शामत, फ़िल्म के बहिष्कार की अपील

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

हाथरस गैंगरेप के ख़िलाफ़ पटना महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन को दो हफ्ते और जेल में रखा जाएगा

Leave a Comment