Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जदयू की बैठक में 6 फैसले लिए गए

PATNA:जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की नई राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न हुई, इस बैठक में कुल 6 फैसलों को मंजूरी दी गयी है. एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल के लिए कार्यक्रम चलाने का फैसला हुआ. वहीं सम्मान संवाद कार्यक्रम के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से बात करेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के साथ नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गयी.जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी बोले. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनका हमेसा प्रयास रहता है कि बिहार को विशेष राज्य या विशेष आर्थिक सहायता मिले. केंद्र की ओर से मिले विशेष आर्थिक सहायता के लिए उन्होंने पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया. वहीं इस बैठक में जो 6 राजनीति प्रस्ताव लाए गए उनमें एनडीए नेताओं के बीच मुलाकात, समता पार्टी के दौरान जुड़े रहे वरीय कार्यकर्ताओं से संवाद का भी प्लान तैयार है. वहीं जातीय गणना कराने और इसके आधार पर आरक्षण लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए भी नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया गया. नौकरी और रोजगार मतलब नीतीश कुमार का भी प्रस्ताव पास हुआ.

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुँची लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य,पिता को लेकर कही बड़ी बात

Nationalist Bharat Bureau

परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाइयों की बौछार

जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर, इतिहास रचते हुए ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

एसआईआर प्रक्रिया सही, पर तय समयसीमा बढ़ना जरूरी—मायावती

Nationalist Bharat Bureau

अदियाला जेल में इमरान से मिलीं बहन उजमा, बोलीं– सेहत ठीक पर मानसिक रूप से परेशान

Nationalist Bharat Bureau

जमुई पहुंची बिहार प्रदेश कांग्रेस की उच्चस्तरीय जांच कमेटी, प्रशासन से पीड़िता को सुरक्षा एवंदोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो संकट: आठवें दिन भी 230 से ज्यादा उड़ानें रद्द

बेलसंड अनुमंडल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित

शेयर बाजार सेंसेक्स में 8% से ज्यादा तेजी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल में एक्सपायरी दवा देने का आरोप

Leave a Comment