Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, और सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में, पटना स्थित जदयू के प्रदेश कार्यालय में आज यानी शनिवार को बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इस बैठक से पहले, बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को लेकर एक महत्वपूर्ण मांग उठाई गई है। जदयू के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने भारत सरकार से मांग की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इस संबंध में, उन्होंने जदयू कार्यालय के बाहर पोस्टर भी लगवाए हैं, जिसमें लिखा है कि प्रख्यात समाजवादी और बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार को यह सम्मान मिलना चाहिए। इसके साथ ही, पटना में कई स्थानों पर भी इसी मांग वाले पोस्टर लगाए गए हैं।

बैठक में पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। साथ ही, सहयोगी दलों के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करने पर जोर दिया गया है। जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में ‘सम्मान संवाद’ और ‘संगत-पंगत’ कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव पेश किया गया है, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में लाभ होने की उम्मीद है।

 

बैठक में संगठन से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसमें कहा गया कि समता पार्टी के समय के पुराने पदाधिकारी और कार्यकर्ता अब भी जदयू के साथ हैं, लेकिन कई कारणों से वे सक्रिय नहीं हो पाए हैं। ऐसे में, उनसे संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है। इसके लिए ‘सम्मान संवाद’ कार्यक्रम आयोजित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया जाना चाहिए।

बिहार :वैशाली में बड़ा हादसा, एक दर्जन लोगों को ट्रक ने रौंदा,छह बच्चों समेत आठ मौत

Nationalist Bharat Bureau

बोचहां:राजद की जीत में भूमिहार की भूमिका गढ़ने की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

वाराणसी पुलिस और वकील के बीच टकराव: घायल वकील निकले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के भाई के दामाद, लेकिन सन्नाटा क्यों?

Nationalist Bharat Bureau

नालंदा में बारातियों की बस डिवाइडर से टकराई, एक की मौत 25 से अधिक लोग घायल

शेयर बाजार सेंसेक्स में 8% से ज्यादा तेजी

Nationalist Bharat Bureau

गूगल ट्रेंड में IPL पिछले 5 साल से नंबर वन

Nationalist Bharat Bureau

नहीं रहे धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव,मेदांता में ली अंतिम साँस

Lalu Yadav Arrest Warrant:लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

जी20 के बाद भारत के नेतृत्व महत्व से संयुक्त राष्ट्र में मिल सकती है स्थाई सीट: गार्सेटी

कंगना का ठाकरे पर कटाक्ष: अब शिवजी भी नहीं बचाएंगे शिवसेना को

Leave a Comment