Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बिहार इकाई सहित सभी जिला इकाइयाँ तत्काल प्रभाव से भंग

### रालोमो की बिहार इकाई सहित सभी जिला इकाइयाँ तत्काल प्रभाव से भंग, पाँच सदस्यीय संचालन समिति गठित

पटना:राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए बिहार प्रदेश इकाई, सभी प्रकोष्ठों तथा समस्त जिला इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई कोर कमिटी की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

 

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी को सुचारु रूप से चलाने के लिए तत्काल प्रभाव से पाँच सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है।इस समिति के संयोजक मदन चौधरी को बनाया गया है, जबकि सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, हिमांशु पटेल और आर.के. सिन्हा सदस्य होंगे।बैठक में मुख्य रूप से विधायक माधव आनंद, आलोक सिंह, रामपुकार सिन्हा, जंगबहादुर सिंह, अंगद कुशवाहा, ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, ब्रजेन्द्र पप्पू, चन्दन बागची, सुकुल राम और स्मृति कुमुद आदि उपस्थित थे।

 

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह कदम संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में उठाया गया है। नई संचालन समिति जल्द ही प्रदेश इकाई का पुनर्गठन करेगी।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर,इंचार्ज बिहार मोहमद शमीम खान का तूफानी बिहार दौरा 23 अप्रैल से, जिलाध्यक्षों संग करेंगे मैराथन बैठक

दिल्ली चुनाव: AAP और बीजेपी के बीच बढ़ी जुबानी जंग, केजरीवाल और पुरी आमने-सामने

Nationalist Bharat Bureau

गया में जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी पर पथराव, चुनाव प्रचार के दौरान हुई घायल

Nationalist Bharat Bureau

मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का इस्तीफ़ा तय

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर ज़ोरदार हमला,‘सरकार चला रहे अधिकारी’

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध रुप से बड़े पैमाने पर हो रही परिसीमन के साथ छेड़ छाड़:आप

इसी महीने जारी होगा 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का रिजल्ट

Nationalist Bharat Bureau

शहरों में हर साल बनेंगे एक लाख आवास,राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता राशि भी दोगुनी

Nationalist Bharat Bureau

GPSSB Recruitment 2022: गुजरात में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी,जानें पूरा प्रोसेस

Nationalist Bharat Bureau

विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 काहिरा (मिस्र) में पावरलिफ्टर झंडू कुमार भाग लेंगे बिखेरेंगे जलवा

Leave a Comment