Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पीएम मोदी बोले— पुलिसिंग को मॉडर्न बनाना समय की मांग

Prime Minister Narendra Modi addressing the 60th All India DGP-IGP Conference in Raipur.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 60वें अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिसिंग को आधुनिक रूप देने की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के विज़न को ध्यान में रखते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को तकनीक-आधारित और समयानुकूल बनाना जरूरी है। उन्होंने लोगों की पुलिस के प्रति सोच बदलने, शहरी और टूरिस्ट पुलिसिंग को मजबूत करने तथा भरोसेमंद वातावरण बनाने पर विशेष जोर दिया।

सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह योग सत्र के साथ की। इसके बाद औपचारिक बैठकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पुलिस व्यवस्था में उपयोग, भविष्य की तकनीकें, तथा वैश्विक परिदृश्य से उभरती जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोपहर में पीएम मोदी ने अधिकारियों, पुरस्कार विजेताओं तथा विशेष प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के कई अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भी किया गया।

यह सम्मेलन देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और ऑपरेशनल चुनौतियों पर खुलकर चर्चा का मंच देता है। 2014 के बाद से इस आयोजन को नए आयाम मिले हैं, जिसके तहत इसे देश के विभिन्न शहरों—गुवाहाटी, कच्छ, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, पुणे, दिल्ली और भुवनेश्वर—में अधिक सहभागी और व्यापक रूप में आयोजित किया जा रहा है। रायपुर में हुए इस वर्ष के सम्मेलन में भी पुलिस तंत्र को और अधिक सक्षम और भविष्य-उन्मुख बनाने पर व्यापक मंथन किया गया।

शहरों में हर साल बनेंगे एक लाख आवास,राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता राशि भी दोगुनी

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा चुनाव:चौथे चरण में क्या अपना किला बचा पाएगा एनडीए,भाजपा को विशेष चुनौती

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को मिले राष्ट्रीय व राजकीय सम्मान:कोविन्द

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Board ने रचा इतिहास, एक साथ मिले 3 ISO सर्टिफिकेट

Nationalist Bharat Bureau

Uniform Civil Code:समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी?जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के विचार आमंत्रित

तमिलनाडु में 11वीं के छात्रों के हमले से 12वीं के छात्र की मौत

Nationalist Bharat Bureau

अमृतकाल में हमें भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ऊचाईयों तक ले जाना है:PM मोदी

Nationalist Bharat Bureau

एदार ए शरीया में कंजुल ईमान कांफ्रेंस 16 मार्च को, देश के विख्यात विद्वान लेंगे भाग

महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर नहीं रहे – बॉलीवुड में शोक की लहर, 68 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

जदयू के बाद अब बीजेपी में भी बगावत पर गाज, कहलगांव विधायक पवन यादव 6 साल के लिए निष्कासित — अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

Leave a Comment