Nationalist Bharat
राजनीति

नीतीश कुमार रातभर जागकर सेकुलरिज्म की रक्षा करते हैं !

पटना:वफादारी और निष्ठा का इज़हार करना यक़ीनन अच्छी बात है।चाहे वो राजनीतिक प्राणी हो,सामाजिक हो या फिर कोई और हर कोई अपने रहनुमा,मार्गदर्शन, नेता और गुरु के प्रति निष्ठावान और वफ़ादार होता है और होना भी चाहिए।लेकिन कभी कभी इसके इज़हार में शब्दों का चयन मज़ाक का पात्र बन जाता है।ऐसा ही कुछ बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू के अल्पसंख्यक विभाग के दक्षिण बिहार प्रमुख एलेक्जेन्ड़र खान के द्वारा अपने लीडर,नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे गए पत्र में देखने को मिला जिसमें उन्होंने लिखा कि आप रातभर जागकर सेक्युलरिज़्म की रक्षा करते हैं।पेश है एलेक्जेन्ड़र खान द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया खत:
आली जनाब वजीर आला(बिहार )
आदाब
सबसे पहले मैं आपको दिली मुबारकबाद देता हूं। सचमुच में आप कार्यकर्ताओं पर पैनी नजर रखते हैं ।और योग्य होने पर सम्मान देने में नहीं चूकते हैं ।मैं 1995 से ही आपका फैन हूं,और अभी भी मुझे वह काली रात याद है ,जिसके खौफ में पूरा इमामगंज विधानसभा डूबा हुआ था। फिरकापरस्तो का बोलबाला था ,तब आपने तमाम लोगों के दर्द को बांटा और शांति बनाने के लिए अहम कदम उठाया। फिरकापरस्तो के पैर उखड़ गए ,और आज भी शांति भाईचारा का माहौल कायम है।
सर, आपका गुण और सेकुलरिज्म के लिए त्याग, अपने वादे पर अडिग रहना ,जब भी किसी ने इंसानियत के खिलाफ कुछ करना चाहा तो आपने इसे रोका है। इसका कड़ा विरोध किया है। जब लोग सोते हैं ,तो आप इंसानियत के हिफाजत के लिए अपनी नींद कुर्बान कर देते हैं। और रातभर भर जागकर सेकुलरिज्म का रक्षा करते हैं ।बिहार के मुख्यमंत्री होकर भी हम लोग जैसे साधारण व्यक्ति से सेकुलरिज्म के हिफाज़त के लिए कहते हैं ।आपने फिरका परस्त लोगों को कभी मौका नहीं दिया ,जो इंसानियत का खून कर सके। सचमुच में बिहार के शान और गौरव तथा हर प्राणी से आपको प्यार है ।मैं आपके इस जज्बे को सलाम करता हूं ।
प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ दक्षिण बिहार

विकास सूचकांक में बिहार फिसड्डी,नीतीश बतायें कि प्रगति यात्रा का क्या उद्देश्य है: एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में अब वास्तविक समय के आधार पर वायु प्रदूषण के स्रोतों की पहचान की जाएगी : केजरीवाल

Nationalist Bharat Bureau

एनएसयूआई ने पकौड़े तल कर मनाया बेरोज़गारी दिवस

Nationalist Bharat Bureau

वो भारत के विपरीत परिस्थितियों का पप्पू है

Sarkari Naukri: NTPC (एनटीपीसी)में कई पदों पर वैकेंसी,एक लाख रुपये तक सैलरी।NTPC Recruitment 2022।विस्तृत जानकारी

Bihar Land Survey:फिर से बढाई गई जमीन सर्वे की समय सीमा

Nationalist Bharat Bureau

सत्ता में आते ही राहत:बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार के खिलाफ लगे आरोप खारिज

लोकसभा उपचुनाव 2025: चुनाव आयोग ने बढ़ाई रफ्तार — नवंबर में हो सकता है मतदान

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment