Nationalist Bharat
राजनीति

अनीता कुमारी गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी,अखिल भारतीय पान महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मनोनीत

पटना: राजगीर की समाजसेवी और नगर परिषद राजगीर की पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी अनिता कुमारी गुप्ता के लिए गुरुवार का दिन एक ऐतिहासिक और अत्यंत गौरवपूर्ण दिन रहा। अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सहरसा विधानसभा के विधायक इंजीनियर आई.पी. गुप्ता ने उन पर पूर्ण विश्वास जताते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।उन्हें अखिल भारतीय पान महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष के उच्च पद पर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की सूचना देते हुए अनिता कुमारी गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भावुक होकर लिखा:

 

“आज मेरे लिए बड़ा सौभाग्य का दिन है कि अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहरसा विधायक आदरणीय इंजीनियर आईपी गुप्ता जी ने मुझ पर विश्वास कर मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुझे अखिल भारतीय पान महासंघ के ‘राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष’ पद पर नियुक्ति किए है इसके लिए उनको सहृदय आभार, साथ ही पान समाज के सभी लोगों का आशीर्वाद मिलता रहे ऐसी मेरी कामना है, मैं निरंतर अपने पान समाज के लिए कार्य करती रहूंगी।”

 

अनिता कुमारी गुप्ता पहले से ही अखिल भारतीय पान महासंघ में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, राजगीर क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और समाज के उत्थान के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने नगर परिषद चुनाव में मुख्य पार्षद प्रत्याशी के रूप में भी हिस्सा लिया था और अब इस राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी के साथ पान समाज की महिलाओं को नई दिशा देने का संकल्प लिया है।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आई.पी. गुप्ता ने इस नियुक्ति के जरिए महिला सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार पर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। अखिल भारतीय पान महासंघ, जो पान, तांती, चौपाल, ततवा आदि समुदायों के हितों के लिए कार्यरत है, अब राष्ट्रीय महिला नेतृत्व के साथ और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा।पूरे पान समाज में इस नियुक्ति का जोरदार स्वागत हो रहा है। समाज के विभिन्न स्तरों से अनिता कुमारी गुप्ता को ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। यह कदम पान समाज की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

सहरसा में VIP प्रमुख की विशाल आरक्षण यात्रा, बाढ़ पीड़ितों को खिचड़ी खिलाने पर सरकार की आलोचना

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: निर्दलीय को जिताने की परंपरा बरकार

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: सर्दी में बेघरों का सहारा रैन बसेरा

सीवान लोकसभा क्षेत्र:हिना शहाब क्या फिर से राजद से ही लड़ेंगी चुनाव?

भाजपा छोड़ फिर AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

Nationalist Bharat Bureau

आकाश सिंह ने श्रीनारायण सिंह को पेश की श्रधांजलि,हत्यारों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का सत्याग्रह छठे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई, बैठक में परोसा जाएगा पीएम मोदी का पसंदीदा भोजन 

cradmin

क्षेत्रीय दल की संकुचित विचारधारा देश के विकास में बाधक

आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह का मामला: सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को अंतिम सुनवाई

Leave a Comment