Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे प्रोजेक्ट में रिश्वतखोरी का खुलासा

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सीबीआई ने रेलवे परियोजना में फैली घूसखोरी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को पटना, रोहतास के डेहरी ऑन सोन समेत 12 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 45 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में निजी निर्माण कंपनी से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों समेत 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

सीबीआई ने इस मामले में एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनूप सिंह, सहायक महाप्रबंधक गौरव कुशवाहा, अकाउंटेंट आकाश पात्रा और धीरज विरमानी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रेलवे परियोजनाओं में निर्माण कार्य के बिल भुगतान को मंजूरी दिलाने के बदले लाखों रुपये की रिश्वत दी जा रही थी। छापेमारी के दौरान पूर्व मध्य रेलवे के महेंद्रूघाट स्थित निर्माण कार्यालय से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार चारों आरोपियों को पटना स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी को सात दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा था और कई अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी सीबीआई के रडार पर हैं। इस मामले की जांच सीबीआई पटना की डीएसपी रूबी चौधरी को सौंपी गई है। आने वाले दिनों में इस घोटाले में और बड़े नामों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

रामदेव ने माँगी माफ़ी,चेला ने खेला हिन्दू-ईसाई कार्ड

Nationalist Bharat Bureau

राजद ने बनाई प्रवक्ताओं की टीम,2 राष्ट्रीय और 17 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी

‘उम्मीद है देश की बेटी को न्याय मिलेगा’, Vinesh Phogat के अयोग्य होने पर राहुल गांधी का भावुक संदेश

Nationalist Bharat Bureau

नए साल में आनलाइन फरियाद सुनेगी बिहार पुलिस

Nationalist Bharat Bureau

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने की तीसरी शादी

Nationalist Bharat Bureau

मजदूर अधिकारों पर बढ़ते फासीवादी हमले के खिलाफ होगा आंदोलन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपात नंबर 112 का किया लोकार्पण,इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, निगरानी ब्यूरो ने 2,800 से ज्यादा फर्जी शिक्षकों पर की कार्रवाई

फेक न्यूज़ फैलाने पर जी न्यूज का एंकर रोहित रंजन गिरफ़्तार

Leave a Comment