Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राजीवनगर में ढाए गए घरों की वैकल्पिक व्यवस्था करे सरकार: माले

पटना:भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि पटना उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद राजीवनगर के नेपालीगनर में फिलहाल बुलडोजर तो रूक गया है, लेकिन सरकार के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है. भाजपा-जदयू की सरकार द्वारा की गई अव्वल दर्जे की क्रूर व अमानवीय कार्रवाई के कारण आज हजारों लोग सड़क पर आ गए हैं. अचानक उनका सबकुछ जमींदोज हो चुका है. जनता की चुनी हुई कोई सरकार अपनी जनता के साथ ऐसी बर्बरता कैसे कर सकती है?

 

उत्तरप्रदेश में बुलडोजर की हनक दिखाने वाले अब बिहार में भी हनक दिखाना चाहते हैं और जनता के उस हिस्से को भी नहीं छोड़ रहे जो लंबे समय से भाजपा की ही समर्थक रही है. राजीवनगर की घटना ने भाजपा के असली चरित्र को बेनकाब किया है कि वह अपनी समर्थक जनता को भी नहीं छोड़ती. नगर विकास का विभाग खुद भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के पास है, तो भूमि सुधार विभाग रामसूरत राय के पास. भाजपा के इस बुलडोजर अभियान के खिलाफ जनता की व्यापक एकता बनकार आंदोलन को तेज करना आज समय की मांग है.उन्होंने यह भी कहा कि बरसात का समय शुरू हो चुका है, ऐसे में सरकार को सोचना चाहिए कि जिनके घर बुलडोजर से ढाह दिए गए, वे कहां जाएंगे? हमारी मांग है कि इन सभी परिवारों के लिए सरकार तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करके उनके रहने का प्रबंध करे.

 

भाकपा-माले बुलडोजर अभियान पर तत्काल रोक लगाने की मांग करती है. पूरे बिहार में नए सिरे से सर्र्वे कराकर जो लोग जहां बसे हैं, उसे दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर अधिकृत किया जाए. ग्रामीण इलाकों में भी गरीबों की बेदखली का अभियान चलाया जा रहा है. इसपर भी रोक लगे और सरकार एक सुसंगत वास नीति बनाने का काम करे।

तीन साल में गुजरात की विकास यात्रा ने छुआ नया मुकाम

Nationalist Bharat Bureau

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ऑटो स्टैंड हटाना यात्रियों पर जुल्म:ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ ‘राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025’: खेल, संस्कृति और नवाचार से सशक्त होंगे देश के युवा

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की अगले 24 घंटों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी

वेतनभोगियों और पेंशनधारियों की हक़मारी पर छलका जदयू नेत्री का दर्द,उठाये कई सवाल

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा में कंगना रनौत का वार — ‘PM मोदी दिल हैक करते हैं, EVM नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब और हरियाणा में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई दिवाली, मंदिरों और गुरुद्वारों में दिखी श्रद्धालुओं की भीड़

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, अररिया की छह सीटों पर 95 उम्मीदवार मैदान में

दरभंगा की मेयर बनीं अंजुम आरा,उप मेयर पद पर नाज़िया हसन का कब्ज़ा

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी में पुलिस पिकेट्स की स्थापना: अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

Leave a Comment