Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) एस. सिद्धार्थ प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद करते हैं। अपनी इस विशेष पहल, *”शिक्षा की बात”*, के सातवें एपिसोड में उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनके विद्यालय की समस्याओं को लेकर बातचीत की और उनके समाधान बताए।

बातचीत के दौरान छात्रों ने एस. सिद्धार्थ से उनके बचपन से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका उन्होंने सरलता और सहजता से उत्तर दिया। इसी चर्चा में एक छात्रा ने अपने स्कूल की एक शिक्षिका के व्यवहार की शिकायत करते हुए कहा कि वे बच्चों को पढ़ाने की बजाय फोन पर व्यस्त रहती हैं। बच्ची ने बताया, “हमारी शिक्षिका हमें खड़ा करके कहती हैं कि क्लास लो, जबकि वे खुद फोन चलाती रहती हैं। जब प्रिंसिपल मैम आती हैं, तो मैम जल्दी से फोन छुपा लेती हैं और पढ़ाने का नाटक करती हैं। अगर बच्चे ही पढ़ाएंगे, तो हम कुछ नया कैसे सीखेंगे?”

इस शिकायत पर एस. सिद्धार्थ ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल अनुचित है। अगर शिक्षक पढ़ाने का अपना कर्तव्य नहीं निभाएंगे, तो बच्चों की शिक्षा का स्तर कैसे सुधरेगा?” उन्होंने दोहराया कि स्कूल में शिक्षकों के लिए फोन के इस्तेमाल पर पहले ही सख्त पाबंदी लगाई जा चुकी है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल के समय में फोन का उपयोग किसी भी गैर-शैक्षणिक कार्य या सोशल मीडिया के लिए नहीं करेंगे।

छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए एस. सिद्धार्थ ने कहा कि दोषी शिक्षकों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षकों का दायित्व है कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से बच्चों को पढ़ाएं और उनकी शिक्षा को प्राथमिकता दें।

गौरतलब है कि एस. सिद्धार्थ ने इससे पहले भी स्कूलों में शिक्षकों द्वारा अनुशासनहीनता पर सख्ती से रोक लगाने के आदेश दिए थे। अब बच्चों की शिकायतों के आधार पर उन्होंने इसे लेकर और कड़े कदम उठाने की बात कही है।

मुस्लिम छात्र इरफान ने टॉप संस्कृत बोर्ड उत्तर प्रदेश का एग्जाम,मजदूर पिता ने कहा इसी स्कूल की फीस देने की की थी ”औकात”

नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले नीतीश,राजेंद्र आर्लेकर को विदाई

Nationalist Bharat Bureau

नीट एवं आईआईटी के बच्चों को झास इंस्टीट्यूट के द्वारा निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी

बांग्लादेशी गर्भवती महिला और बेटी को मानवीय आधार पर भारत आने की मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

आकाशवाणी पटना में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

Nationalist Bharat Bureau

हिना खान का ये दिलकश अंदाज बना रहा है फैन्स को दीवाना

Nationalist Bharat Bureau

घर-घर कांग्रेस की विचारधारा पहुँचाना हमारा लक्ष्य : राजेश राम

Nationalist Bharat Bureau

NMCH में मरीज की आंख गायब,स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल और मानव अंग तस्करी की आशंका

Nationalist Bharat Bureau

झारखंड की बदलती सियासत: एक मुख्यमंत्री ने गिरफ्तारी से पहले छोड़ी कुर्सी, दूसरे ने दल बदलने के बाद बनाई नई पहचान

Paper Leak का साल रहा 2024,कई प्रतियोगी परीक्षाएं करनी पड़ीं रद्द

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment