Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

NMCH में मरीज की आंख गायब,स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल और मानव अंग तस्करी की आशंका

पटना :नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) में फंटूश कुमार नामक मरीज की मौत के बाद उनकी बाईं आंख गायब होने की घटना ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन का यह कहना कि “संभव है, चूहा आंख कुतर गया हो,” लापरवाही और असंवेदनशीलता का परिचायक है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा, “क्या बिहार के अस्पताल अब अंग तस्करों के लिए सुरक्षित अड्डे बन गए हैं? चूहे का बहाना बनाकर क्या सरकार मानव अंग तस्करी पर पर्दा डालना चाहती है?”आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा, “यह घटना सिर्फ एक लापरवाही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य तंत्र में गहराई तक फैले भ्रष्टाचार और संभावित अपराध का सबूत है। यदि यह मानव अंग तस्करी का मामला निकला, तो यह पूरे राज्य के लिए राष्ट्रीय शर्म की बात होगी।”

आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है की घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। मानव अंग तस्करी की संभावना की गहन जांच हो। दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए।यह घटना स्वास्थ्य तंत्र की अंधी व्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार का शर्मनाक उदाहरण है। आम आदमी पार्टी बिहार की जनता के साथ खड़ी है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर कदम उठाएगी।

ग्लोबल फैटी लिवर डे पर जयप्रभा मेदांता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन

एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों को मिला डॉ. के.के. शरण स्मृति सम्मान

Nationalist Bharat Bureau

स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है:. वी.पी. सिंह

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

India vs Australia: 180 के स्कोर पर सिमटा भारत

जीविका दीदी की रसोई सिविल सेवा दिवस 2023 पर प्रधानमंत्री द्वारा जारी नवाचारों की सूची में शामिल

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

अदियाला जेल में इमरान से मिलीं बहन उजमा, बोलीं– सेहत ठीक पर मानसिक रूप से परेशान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment