Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है:. वी.पी. सिंह

पटना,: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के देशव्यापी स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर रोटरी पटना मिडटाउन तथा सवेरा कैंसर हाॅस्पिटल, पटना ने क्लीन पटना, ग्रीन पटना (स्वच्छ पटना, हरा पटना) अभियान की शुरुआत आज रविवार 15 दिसम्बर को आर.एन. सिंह रोड की सफाई कर की जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समाज का हर तबका सड़क को साफ करने में जुटा था। इस मौके पर पटना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी निखिल कुमार मुख्य अतिथि थे। क्लीन पटना, ग्रीन पटना अभियान की शुरुआत करते हुए रोटरी पटना मिडटाउन के अध्यक्ष तथा सवेरा कैंसर अस्पताल के एम.डी., डाॅ. वी.पी. सिंह ने कहा कि अंग्रेजी में एक कहावत है कि ‘क्लीनीनेस इज द नेक्स्ट टू गाॅडलीनेस’ यानी देवत्व के बाद सफाई का ही महत्व होता है। उन्होंने कहा कि एक डाॅक्टर होने के नाते मैं इतना अवश्य कहूंगा कि स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है, इसलिए हर कोई हर हाल में स्वच्छता को बरकरार रखने का प्रयास करें। इस अभियान की शुरुआत करने के पीछे मेरी यही सोच है कि स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और स्वस्थ रहेंगे तो समाज और देश प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरे इस अभियान में मुझे किसी को कुछ प्रेरित करने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि मैं जब कुछ लोगों के साथ इस अभियान को लेकर आया तो धीरे-धीरे लोग इस काम में हाथ बंटाने में जुड़ते चले गये। उन्होंने कहा कि रोटरी पटना मिडटाउन अब तक पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में एक साल में 200 से अधिक पेड़-पौधे लगा चुका है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। डाॅ. सिंह ने कहा कि देश की स्वच्छता रैंकिंग में पटना 77वें स्थान पर है। हमलोगों का प्रयास रहेेगा कि पटना की रैंकिंग में ज्यादा से ज्यादा सुधार कर इसे नम्बर एक बनाया जाय।


इस मौके पर मुख्य अतिथि पी.एम.सी. के कार्यपालक पदाधिकारी निखिल कुमार ने कहा कि हमारे निगम के कर्मचारी वैसे तो पटना को स्वच्छ रखने का हर प्रयास कर रहे हैं, पर वी.पी. सिंह के नेतृत्व में शुरू किया गया यह अभियान काबिले तारीफ है। यह अभियान पटना के लोगों को इस तरह का अन्य अभियान शुरू करने के लिए प्रेरित कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमसे जितना बन पड़ेगा मैं इस अभियान में डाॅ. सिंह का तहेदिल से साथ दूंगा।डाॅ. आर.एन. सिंह ने इस मौके पर अपने छोटे से संदेश में कहा कि मैं तो चाहूंगा कि इस अभियान से सीख लेकर पटना के अन्य संस्थाओं को भी इस तरह का कदम उठाना चाहिए। यदि हर कोई साथ आयेंगे तो क्लीन पटना, ग्रीन पटना बनाने में काफी मदद मिलेगी।स्वच्छ पटना, हरा पटना अभियान में रोटेरियन रवि खन्ना, रोटेरियन शरद रंजन, रोटेरियन अभिषेक अकेला, रोटेरियन सुनित चन्द्रा, डाॅ. प्रितांजलि सिंह, डाॅ. अमृता, डाॅ. प्रतीक, रोटेरियन राहुल, रोटेरियन विद्या नारायण, रोटेरियन रणवीर नारायण के साथ काफी लोगों ने भाग लिया।

अमृतसर के चटीविंड गेट से गेट खजाना गेट तक फैले सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट की उड़ा धज्जियां

cradmin

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 25 पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर

राजद ने बनाई प्रवक्ताओं की टीम,2 राष्ट्रीय और 17 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी

गणतंत्र दिवस पर तेजस्वी आवास में लालू का झंडोत्तोलन, तेजस्वी यादव कहां हैं?

Nationalist Bharat Bureau

आम से लेकर खास लोगों के बीच सरस मेला का क्रेज

Nationalist Bharat Bureau

क्या जदयू को मिलेगा नया अध्यक्ष,मनीष वर्मा के नाम की चर्चा तेज,आज दिल्ली में…

गिरिराज सिंह बताएं कि बिहार को टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं दिया,और बिहार हर मामलों में फिसड्डी राज्य क्यों है :एजाज अहमद

माचिस की डब्बी वाले फोन से स्मार्टफोन तक का सफर

Nationalist Bharat Bureau

CM भजनलाल शर्मा को PM मोदी और अमित शाह की जन्मदिन की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

दी केरेला स्टोरी बेनकाब:मुस्लिम दंपत्ति ने गोद ली हिंदू लड़की की पूरे रीति-रिवाज के साथ कराई शादी

Leave a Comment