Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह का मामला: सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को अंतिम सुनवाई

विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने के चलते सदस्यता गंवाने वाले आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह की याचिका पर 6 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सदस्यता रद्द होने के बाद सुनील सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट 9 जनवरी को अंतिम सुनवाई करेगा। सुनील सिंह के वकील एएम सिंघवी ने कोर्ट में तर्क दिया कि चुनाव आयोग को इस मामले में हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है और लंबित मामलों के दौरान चुनाव कराना उचित नहीं है। इस पर वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार ने बताया कि सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कैरिकेचर बनाया था।

जस्टिस सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा, “राजनीति में हास्य का भी स्थान है।” वहीं, सिंघवी ने दलील दी कि अभिव्यक्ति की आजादी के तहत कुछ छूट होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्थायी निष्कासन से सदस्य को घर खाली करना पड़ सकता है। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अनुभव के बावजूद सदन में सम्मान और गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है।

मामले की पृष्ठभूमि
सुनील सिंह ने पिछले सत्र के दौरान सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल करते हुए मिमिक्री की थी। उनके साथ आरजेडी के एक अन्य एमएलसी कारी सोहैब ने भी ऐसा ही व्यवहार किया था। इस मामले को विधान परिषद की आचार समिति के पास भेजा गया।कारी सोहैब ने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी, लेकिन सुनील सिंह ने गलती मानने से इनकार कर दिया। समिति की जांच के बाद रिपोर्ट सभापति को भेजी गई, जिन्होंने सुनील सिंह की सदस्यता रद्द कर दी।सदस्यता रद्द होने के बाद, सुनील सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब इस मामले पर 9 जनवरी को अंतिम सुनवाई होगी।

टिकट कटने के बाद वरुण गांधी का पीलीभीत की जनता के नाम पत्र, छलका दर्द

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Political Crisis:शिवसेना नेता संजय राउत की बागी नेताओं को चेतावनी

अपराधियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

Nationalist Bharat Bureau

मुसलमानों के लिए हमने जितना किया, उतना किसी ने नहीं किया:नीतीश कुमार

पटना सिविल कोर्ट में धमाका

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का ऐलान, टॉपर्स को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

राजगीर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम धमकी, ISI के नाम से मेल भेजा गया; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, एनसीआर में कोहरा, पालम में दृश्यता घटी

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

एक्सेल एंटरटेनमेंट में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment