Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, निगरानी ब्यूरो ने 2,800 से ज्यादा फर्जी शिक्षकों पर की कार्रवाई

पटना: बिहार में लाखों की संख्या में हुई शिक्षक भर्ती में भारी फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने अब तक 106 नए मामले दर्ज किए हैं, जिनमें ढाई हजार से अधिक फर्जी शिक्षकों के नाम सामने आए हैं। ब्यूरो के मुताबिक, इन फर्जी शिक्षकों की गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है, ताकि राज्य के शिक्षा तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बहाल की जा सके।

यह जांच पटना हाईकोर्ट के आदेश (सी.डब्ल्यू.जे.सी. संख्या-15459/14) के तहत शुरू की गई थी। अदालत के निर्देश पर 2006 से 2015 तक नियुक्त शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों की व्यापक जांच की जा रही है। निगरानी ब्यूरो ने अब तक 6,45,541 प्रमाणपत्रों का सत्यापन पूरा कर लिया है। जांच में सामने आए फर्जीवाड़े को लेकर 21 अक्टूबर 2025 तक कुल 1,681 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 2,886 प्राथमिक अभियुक्तों को नामजद किया गया है।

2025 के जनवरी से अक्टूबर तक 106 नए मामले दर्ज हुए हैं। जनवरी में 15, मार्च में 21 और अप्रैल में 13 मामलों सहित हर माह फर्जी शिक्षकों की पहचान कर कार्रवाई जारी है। निगरानी ब्यूरो लगातार इन मामलों की मॉनिटरिंग कर रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार अब शिक्षक भर्ती घोटाले पर कोई नरमी नहीं बरतना चाहती। यह जांच अभियान न केवल बिहार के शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा है, बल्कि भविष्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की दिशा में भी एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

नीतीश सरकार का फैसला – शराबबंदी कानून नहीं हटेगा, मंत्री ने साफ किया प्लान

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद की श्रीया हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एकमात्र टैटलमैन स्कॉलरशिप के लिए चयनित

Nationalist Bharat Bureau

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

टिकट कटने के बाद वरुण गांधी का पीलीभीत की जनता के नाम पत्र, छलका दर्द

Nationalist Bharat Bureau

अंचल पदाधिकारी पटना सदर ने गायघाट उत्तरी गली, स्लम बस्ती के मामले में किया जनसुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

GST मामले पर अपनी ही सरकार पर बरसे वरुण गांधी,लोगों ने भी मोदी सरकार की लगाई क्लास

रजत शर्मा को लोगों ने दिखाया आईना,बताया अपमान, जिल्लत और बेहयाई का प्रतीक

लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव की बड़ी हार

खुश रहना आपके हाथ में है

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment