Nationalist Bharat
शिक्षा

शमोएल जो लिखते थे, वह मठों के चाहने पर भी दब नहीं पाता था

निराला बिदेसिया
शमोएल अहमद साहब नहीं रहे. जाना सबका तय है, पर कुछ लोगों के जाने के बाद मन में एक गहरी उदासी का भाव उठता है. शमोएल साहब के नहीं रहने की खबर सुनकर, वही भाव उमड़ा. उनका जाना,निजी जीवन में एक क्षति की तरह है. वह पटना में रहते थे. पुणे में भी. पेशे से इंजीनियर रहे थे. हिंदी-उर्दू के शानदार लेखक थे.क्लासिक लेखक. उन्हें फरोग ए उर्दू सम्मान मिला था. यूं तो उनकी अनेक कहानियां शानदार है. महामारी, नदी जैसी अनेक कृतियों की चर्चा होती है।

जब जीमेल और याहू चैट का जमाना आया था, तब उनकी एक कहानी आयी थी- अनकबूत. खूब चर्चा हुई थी उसकी. पर, बतौर पाठक मैं उनकी एक कहानी ‘सिंगारदान’ से बेशुमार मोहब्बत करता हूं. भागलपुर दंगे की पृष्ठभूमि पर यह क्लासिक कहानी है. भागलपुर उनका मूल इलाका भी था. भागलपुर दंगे के समय वह एक राहत कैंप में तवायफ से मिले. दंगाइयों ने उस तवायफ का सब कुछ लूट लिया था. पर, तवायफ को इसका अफसोस नहीं था उसे. वह इस अफसोस में डूबी रहती थी कि दंगाई उसका सिंगारदान भी ले गये सब. वह सिंगारदार पीढ़ियों से उस तवायफ की थी.परिवार की निशानी. लेखक शमोएल साहब तो अलहदा थे ही, इंसान भी अनूठे. पटना के पाटलीपुत्र आवास में मेरी खूब बैठकी लगती थी.जब बैठकी लगती, घंटों बैठते हम।

साथी अरुण नारायण के साथ जाना होता था. अरुण नारायण उनके बहुत ही अजीज मित्र. शमोएल साहब ने अपने घर के नीचे एक आफिस बना रखा था. ज्योतिष का आफिस.वे जानेमाने ज्योतिष भी हो गये थे. राधा और कृष्ण के अनूठे भक्त थे. उनके पास ज्योतिष समाधान लेने पटना के अनेक नामचीन पहुंचते थे. पर, ज्योतिष शमोएल साहब का पेशा नहीं हो सका था कभी. वे फीस नहीं लेते थे इसके बदले. ज्योतिष होना तो फिर भी एक बात, इन सबसे बढ़कर प्रेम के वे अनूठे चितेरे थे. उनके पास किस्सों का पिटारा था. बातचीत दर्जनों बार हुई,बैठकी दर्जनों बार. छापा उन्हें सिर्फ दो बार. दोनों बार तहलका में. एक बार इंटरव्यू, एक बार संस्मरण. दोनों बवाल मचानेवाला ही था. हिंदी के मठी लेखक, आलोचक उनसे नाराज रहते थे. उर्दूवाले भी खफा ही रहते थे. क्योंकि वे खरी खरी बोलते थे और दोहरा जीवन नहीं जीते थे.दोनों बार मेरे पास अनेक फोन सिर्फ यह कहने को आये कि शमोएल को इतना महत्व ना दीजिए. वह भ्रष्ट आदमी है. मैं सिर्फ इतना पूछता था कि किस स्तर का भ्रष्ट. क्या सरकारी नौकरी के दौरान कोई भ्रष्टाचार किये उन्होंने? क्या लेखकीय भ्रष्टाचार किये दूसरे अफसरों की तरह कि अपनी अफसरी के बल पर लेखक बन गये और पुरस्कार बटोरने लगे. या फिर उन्होंने व्यक्तिगत आचरण से कोई ऐसा काम किया, जिससे उन्हें भ्रष्ट कह रहे. कोई जवाब नहीं मिल पाता था. असल मठी लेखकों को उनसे परेशानी सिर्फ इसलिए थी कि शमोएल जो लिखते थे, वह मठों के चाहने पर भी दब नहीं पाता था. देश की सीमा लांघ, दुनिया भर में चरचे में आता था.

Shamoel ahmed
Birth:4 May 1943
Death:25 December 2022
birth place ; Bhagalpur, Bihar
Some major works; Singardan, River, Pandemic, Chamrasur, Ai Dile Awara, Girdab, 21 Best Stories Majlis Farog Urdu Awarded International Award for Doha-Qatar. Awards of Uttar Pradesh Urdu Academy and Bihar Urdu Academy. Writing with equal rights in Hindi and Urdu. Perfect for bold, adventurous, sex and psychology-centric subjects, a strange mix of history, philosophy, reality and satire in stories. Stories translated into many Indian languages, the novel “River” in English and the story collection “The Dressing Table” published by Just Fiction Germany.
Bachelor in Civil Engineering. Retired as Chief Engineer in Public Health Engineering Department, Government of Bihar and now independent writing.

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी पीटी एग्जाम हंगामा मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस ने किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की ज़िंदगी चचरी पुल पर निर्भर

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय हुए लालू यादव

Nationalist Bharat Bureau

नियोजित शिक्षकों को अब BPSC परीक्षा से मुक्ति, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment